HomeRaigarh Newsप्रदेश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल 08 जुलाई को...

प्रदेश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल 08 जुलाई को रायगढ़ में देंगे अपनी सेवाएँ

 

 

रायगढ़ ।

रायगढ़ एवं आसपास के लोगों के लिए हृदय रोग संबंधी विशेषज्ञ परामर्श का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। प्रदेश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल (D.N.B. Medicine, D.N.B. Cardiology, Consultant – Interventional Cardiology) आगामी 08 जुलाई 2026, दिन बुधवार को डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, गौशाला रोड, पुलिस लाइन, रायगढ़ में अपनी ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

डॉ. भरत अग्रवाल सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं हृदय रोगों का विशेषज्ञ मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान सीने में दर्द, सांस फूलना, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हार्ट फेल्योर, धड़कन की अनियमितता तथा अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह से हृदय रोगों का प्रभावी उपचार संभव है। इसलिए जिन मरीजों को हृदय संबंधी कोई भी समस्या है या जो नियमित हृदय जांच कराना चाहते हैं, वे इस विशेष ओपीडी का लाभ अवश्य उठाएँ।

इच्छुक मरीजों से अनुरोध है कि परामर्श हेतु पूर्व पंजीयन कराकर अपना समय सुरक्षित कर लें।

पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें

डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, गौशाला रोड, पुलिस लाइन, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) मो 9179618171

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments