HomeRaigarh Newsरायगढ़ के शौर्य महामिया ने रचा इतिहास: भाला फेंक में 66.82 मीटर...

रायगढ़ के शौर्य महामिया ने रचा इतिहास: भाला फेंक में 66.82 मीटर के साथ बनाया नया CBSE नेशनल रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक

 

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के होनहार एथलीट शौर्य अग्रवाल महामिया ने राष्ट्रीय खेल पटल पर स्वर्णिम इतिहास रचते हुए पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल, रायपुर में कक्षा 12वीं के छात्र शौर्य ने पटियाला में आयोजित सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप (CBSE National Athletics Championship) के अंडर-19 बालक भाला फेंक (Javelin Throw) स्पर्धा में 66.82 मीटर का उत्कृष्ट थ्रो फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

*नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित*

 

शौर्य द्वारा दर्ज किया गया 66.82 मीटर का यह शानदार प्रदर्शन नया सीबीएसई नेशनल रिकॉर्ड बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ शौर्य एन.एच. गोयल वर्ल्ड स्कूल के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं, जिन्होंने सीबीएसई नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है।

 

*’खेलो इंडिया’ और ‘SGFI नेशनल’ का टिकट*

 

इस शानदार जीत के साथ शौर्य का चयन आगामी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) नेशनल और प्रतिष्ठित ‘खेलो इंडिया’ के लिए भी हो गया है, जो उनके खेल करियर का एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।

 

*कड़ी मेहनत और अनुशासन की जीत*

 

रायगढ़ निवासी श्री संजय महामिया (अग्रवाल प्लाईवुड) के सुपुत्र शौर्य की यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनकी निरंतर कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उनकी यह सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

विद्यालय प्रबंधन, खेल प्रशिक्षकों, परिवारजनों और शुभचिंतकों ने शौर्य अग्रवाल को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments