HomeBreaking Newsशराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त व दबंगई करने...

शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त व दबंगई करने वाले तीन शिक्षक सस्पेंड, कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई 

 

 

सारंगढ़। जिले में शिक्षा व्यवस्था की साख, गरिमा और अनुशासन को कायम रखने के लिए जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के स्पष्ट निर्देशों व मॉनिटरिंग के परिपालन में डीईओ जेआर डहरिया ने जांच रिपोर्टों के आधार पर चार मामलों में कड़ा एक्शन लियें है। कर्तव्यहीनता, शराबखोरी, निजी नेटवर्क मार्केटिंग व अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोपों में तीन शिक्षक – कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिये है, जबकि एक प्रधान पाठक के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रेषित किया गया है। प्रशासन के अप्रत्याशित व सख्त कदम से जिले भर के लापरवाह, गैर जिम्मेदार शिक्षक कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया है। बरमकेला विकासखंड प्रा. शाला राजपुर में पदस्थ प्रधान पाठक सरोज कुमार भोय के खिलाफ शराब के नशे में स्कूल आने शिक्षण कार्य ठप्प करने छात्र- छात्रा के बीच भय व अव्यवस्था का माहौल बनाने की गंभीर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच में आरोप सत्य पाए जाने पर डीईओ ने छग सिविल सेवा नियम 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बरमकेला के ही आश्रम प्राथमिक शाला झाल की सहायक शिक्षिका श्रीमती यशस्वी चौहान शा. कर्तव्यों की अनदेखी कर निजी नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में सक्रिय रूप से संलिप्त पाई गईं। शिक्षण कार्य को प्रभावित कर कमिशन के चक्कर में समय गंवाने का आरोप सही पाए जाने पर उन्हें भी तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बिलाईगढ़ विकास खंड के प्रा. शाला पकरच के प्रधान पाठक राजेश कुमार गौतम के खिलाफ कर्तव्यों में गंभीर अनुशासनहीनता, सहकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली गलौज और धमकी देने की शिकायतें सिद्ध हुईं। पूर्व में विभागीय चेतावनी के बावजूद सुधार न होने पर प्रशासन ने उन्हें निलंबित कर कड़ा सबक सिखाया है। ?इसी कड़ी में शा. कन्या पूर्व मा. शाला झाल (बरमकेला) की प्रधान पाठक श्रीमती अन्ती टोप्पो पर भी सेवा नियमों का उल्लंघन कर निजी नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त रहने के आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित हुए हैं। चूंकि प्रधान पाठक पर सीधी दंडात्मक कार्रवाई का अधिकार उच्च स्तर पर निहित है, अत: उनके विरुद्ध कठोर विभागीय जांच व कार्रवाई हेतु प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को प्रेषित किया गया है। विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं डीईओ जेआर डहरिया

शासकीय सेवकों के लिए आचरण नियम और विद्यालयीन अनुशासन सर्वोपरि हैं। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन सभी शा. स्कूलों में नियमित निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर रहा है। बच्चों के भविष्य, शिक्षा की गुणवत्ता और शासकीय सेवा की मर्यादा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में भी ऐसी अनियमितताओं पर कठोरतम कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments