HomeChhattisgarhरामलीला मैदान का ड्रामा लोकतंत्र का सम्मान नहीं, अराजकता फैलाने की साजिश...

रामलीला मैदान का ड्रामा लोकतंत्र का सम्मान नहीं, अराजकता फैलाने की साजिश – वित्त मंत्री ओपी चौधरी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

 

रायगढ़ :- रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि आज रामलीला मैदान में जो कुछ हो रहा है, वह लोकतंत्र का सम्मान नहीं, बल्कि लोकतंत्र के नाम पर देश को अराजकता के हवाले करने की एक सोची-समझी साजिश है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे हारे हुए और जनता द्वारा बार-बार नकारे गए लोगों का मूर्खतापूर्ण ड्रामा निरूपित किया । जनता इस ड्रामे को अच्छे से समझ चुकी हैं। उन्होंने राहुल गांधी के इस ड्रामे के नापाक मकसद भी गिनाए जिसमें सिख भाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कना, दिल्ली में दंगे और अराजकता फैलाकर साजिश के तहत जनता द्वारा चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को हटाना,त्योहारों के सीजन में दिल्ली के दुकानदारों और व्यापारियों की कमाई पर डाका डालना देश को बदनाम करना जैसे नापाक इरादे शामिल है। राहुल गांधी को चेताते हुए वित्त मंत्री ने कहा – “राहुल गांधी, कान खोलकर सुन लीजिए, यह भारत है, कोई बनाना रिपब्लिक नहीं, जहां जब चाहे दंगे और आगजनी कराकर ‘रिजीम चेंज’ का एजेंडा चला दें। यह सपना देखना बंद कर दीजिए। भारत दुनिया का सबसे पुराना और सबसे मजबूत लोकतंत्र है। ओपी चौधरी ने कहा कि 1 नवंबर का दिन भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे बदनुमा और काला धब्बा है। आज ही के दिन कांग्रेस के पाले हुए गुंडों ने हमारे सिख भाइयों का कत्लेआम किया था। हजारों सिख परिवार रातों-रात बेघर हो गए, हजारों बहनें विधवा हो गईं। यह देश भूला नहीं है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments