HomeRaigarh Newsसहारा इंडिया के निवेशकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फरार मैनेजरों की...

सहारा इंडिया के निवेशकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, फरार मैनेजरों की गिरफ्तारी और संपत्ति कुर्की की मांग

 

रायगढ़ : सहारा इंडिया में पैसा फंसने से परेशान निवेशकों ने मंगलवार को तहसीलदार रायगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाध्यक्ष रायगढ़ के नाम दिया गया है।

निवेशकों का कहना है कि रायगढ़ जिले में गरीब से लेकर धनाढ्य लोगों के करोड़ों रुपये सहारा इंडिया में जमा हैं, जो वापस नहीं हो रहे हैं।

ज्ञापन में निवेशकों ने 5 प्रमुख मांगें रखी है जिसमें फरार चल रहे 22 आरोपी मैनेजरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। सभी आरोपियों की बकाया संपत्तियों को चिन्हित कर कुर्क कर कलेक्टर न्यायालय में जमा किया जाए। मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा और उनकी पत्नी सुमन शर्मा के बैंक एकाउंट को फ्रीज कर अनफ्रीज करने वाले अधिकारियों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज हो। ओम प्रकाश शर्मा और उसके परिवार की कुर्क हुई संपत्ति से प्राप्त राशि कलेक्टर न्यायालय में जमा हो।  बचे हुए सभी मैनेजरों की संपत्ति चिन्हित कर कुर्की की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में रविशंकर दुबे, कैलाश अग्रवाल, धनजीराम और नरेश कंकरवाल इत्यादि शामिल रहे। निवेशकों का कहना है कि जब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और पैसा वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments