Saturday, May 17, 2025
Homeछत्तीसगढ़अखिलेश सिंह ने संभाला एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

अखिलेश सिंह ने संभाला एनटीपीसी तलईपल्ली के परियोजना प्रमुख का कार्यभार

 

घरघोड़ा, छत्तीसगढ़। एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना को नया नेतृत्व मिला है। श्री अखिलेश सिंह ने परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने 1993 में एनटीपीसी में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और रिहंद, विन्ध्याचल, रायपुर, लारा और बोंगाईगांव सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अपनी सेवाएँ दी हैं। वे पूर्व में एनटीपीसी लारा और असम स्थित एनटीपीसी बोंगाईगांव के भी परियोजना प्रमुख रह चुके हैं।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले श्री सिंह ने बिहार के भागलपुर विश्वविद्यालय से विद्युत अभियांत्रिकी (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है। उन्हें विद्युत अनुरक्षण (इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस), ईंधन प्रबंधन तथा संयंत्र संचालन (ऑपरेशंस) के क्षेत्रों में तीन दशकों से भी अधिक का अनुभव प्राप्त है।

श्री अखिलेश सिंह ने राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आवश्यक प्रयास करने के साथ, आसपास के क्षेत्रों के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। उन्होंने संचालन में उत्कृष्टता, समावेशी विकास, सामुदायिक उत्थान तथा कर्मचारियों की भलाई पर भी बल देने की बात कही है। उनके नेतृत्व में परियोजना से और भी ऊँची उपलब्धियों की अपेक्षा की जा रही है।

Total Page Visits: 108 - Today Page Visits: 1
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

100 करोड़ के बजरमूडा मुआवजा घोटाला में एसडीएम समेत 7 अधिकारी कर्मचारी पर FIR के आदेश

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। बजरमुड़ा मुआवजा घोटाले में राज्य स्तरीय जांच टीम व राजस्व विभाग के अपर सचिव के निर्देश के करीब साल भर बाद जिला...

तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का भव्य शुभारंभ

  घरघोड़ा। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित "बालिका सशक्तिकरण अभियान" के तीसरे संस्करण का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य...

भू अर्जन के लिए प्रस्ताव या अधिसूचना प्राप्त भूमि की अब नहीं होगी बिक्री, डाइवर्सन या बंटवारा….छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता में किया गया है...

  रायगढ़, 16 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भू राजस्व अधिनियम, 2024 के अंतर्गत भू राजस्व संहिता में संशोधन किया गया है। जिसके...

रायगढ़: मंगलवार को अब दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होता है जनदर्शन….आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से कर दिया...

  रायगढ़/ पूर्व में प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय एवं स्थान में...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष पहल: केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी में 8 करोड़ 22 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय...

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग हेतु 8 करोड़...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!