Friday, May 16, 2025
Homeछत्तीसगढ़रायगढ़वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष पहल: केलो विहार से कयाघाट मार्ग...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष पहल: केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी में 8 करोड़ 22 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय पुल 

 

आगाज़ न्यूज/रायगढ़। केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग हेतु 8 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से मिली है। वर्षा के दिनों में केलो में बाढ़ आने की स्थिति में कयाघाट पुलिया में आवागमन बंद हो जाता था जिससे आम जनता की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।स्थानीय लोगों ने इसके निर्माण की मांग रखी जिसे पूरा किया गया।स्थानीय लोगों की बहुप्रतीक्षित माँग को देखते हुए वित्त मंत्री एवं स्थानीय विधायक ओ पी चौधरी ने इस पुल हेतु 8.22 कऱोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्माण का मार्ग प्रशस्त होते ही रायगढ़ शहर की यातायात व्यवस्था सुगम होगी, विशेषकर बरसात के दिनों में केलो विहार से कयाघाट आने-जाने वाले लोगों को केलो नदी पार करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा।विधायक ओपी ने कहा जनता की सुविधाओं के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे ।
बहुप्रतीक्षित पुलिया में प्रावधान
नगरीय क्षेत्र की एक महत्त्वपूर्ण सडक़ है। जिस पर एक एनीकट बना हुआ है। वर्षा ऋतु में ऐनीकट पर से यातायात पूरी तरह से बंद हो जाता है। साथ ही वर्षा काल के अलावा शेष अवधि में ऐनीकट के गेट बंद होने पर ओव्हरफ्लो होने से आवगमन से दुघर्टना की संभावना रहती है। सेतु निर्माण हो जाने के उपरात यातायात घनत्व बढऩे की संभावना एवं आवश्यकता के आधार पर सेतु की कुल चौड़ाई 12.00 मीटर ली गयी है।
पहुँच मार्ग निर्माण हेतु दोनो ओर भवनों को तोडऩा होगा, उसके वास्तविक आधार पर लोक निर्माण विभाग (भ./स.) संभाग रायगढ़ से प्राक्कलन प्राप्त किया गया है। अत: क्षतिपूर्ति हेतु प्राक्कलन में राशि रू. 61.09 लाख का प्रावधान किया गया है।
प्रस्तावित पुल नगरीय क्षेत्र में है, इसलिये पुल पर प्रकाश व्यवस्था का हेतु 17.69 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।
एकरेखण में आने वाले विद्युत लाईन एवं पोल-शिफ्टिंग सी. एस.पी.डी.सी.एल. आधार पर राशि रू. 20.72 लाख का प्रावधान है। नदी के तटरक्षण हेतु नगर निगम रायगढ़ द्वारा रिटेनिंग वाल तथा अंडर ग्राउड सीवर लाईन निर्मित है, इसके साथ ही सडक़, डिवाडर, विद्युतीकरण, 33 के. व्ही. तथा 11 के.व्ही. विद्युत लाईन, नाली इत्यादि भी निर्मित है एवं पुल निर्माण से प्रभावित है। जिसके लिये नगर निगम रायगढ़ द्वारा प्रस्तुत 127.84 लाख रुपए का प्रावधान गया है।बी.एस.एन.एल. लाईन शिफ्टिंग हेतु राशि रू. 7.01 लाख के डिमांड का प्रावधान किया गया है। पुल निर्माण उपरांत उसके नीचे से भी सुरक्षा हेतु हाईट गेज का प्रावधान किया गया है। अत: स्लेब की प्राक्कलन राशि रू. 20.31 लाख रुपए का प्रावधान है।दो नग ओव्हर हेड साईन बोर्ड का निर्माण प्रस्तावित है जिसके लिये रू. 19.14 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है।

Total Page Visits: 57 - Today Page Visits: 57
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

भू अर्जन के लिए प्रस्ताव या अधिसूचना प्राप्त भूमि की अब नहीं होगी बिक्री, डाइवर्सन या बंटवारा….छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता में किया गया है...

  रायगढ़, 16 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भू राजस्व अधिनियम, 2024 के अंतर्गत भू राजस्व संहिता में संशोधन किया गया है। जिसके...

रायगढ़: मंगलवार को अब दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होता है जनदर्शन….आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से कर दिया...

  रायगढ़/ पूर्व में प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय एवं स्थान में...

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

  रायगढ़, 15 मई 2025/ रायगढ़ जिले में आवास निर्माण की प्रगति को लेकर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने आज खरसिया और तमनार...

शादी में डीजे को लेकर मारपीट : कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

  रायगढ़ । कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर पुरानी बस्ती में 08-09 मई 2025 की दरम्यानी रात शादी समारोह में हुए विवाद के बाद चार...

बीमा राशि हड़पने फर्जीवाड़ा: आधार कार्ड की जन्मतिथि बदलकर प्राप्त किया गया बीमा रकम… वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक और मृतका का पुत्र गिरफ्तार

  रायगढ़ । खरसिया में महेन्द्र कर्मा बीमा योजना के तहत मिलने वाली बीमा राशि को धोखे से प्राप्त करने के लिए मृतका के दस्तावेजों...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!