Tuesday, May 5, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भाजपा की बंगाल फतह, राष्ट्रवाद, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की ऐतिहासिक विजय- अशोक अग्रवाल

 

 

रायगढ़: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पार्टी के सह प्रवक्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि यह जीत केवल सत्ता परिवर्तन नहीं,बल्कि भारत की राजनीति में एक निर्णायक वैचारिक परिवर्तन का प्रतीक है।यह जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि देश की जनता अब तुष्टिकरण,भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति को नकारते हुए राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन की नीति पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है।

अग्रवाल ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री के सशक्त,दूरदर्शी एवं निर्णायक नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी नीतियों की व्यापक स्वीकृति है। सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र के साथ केंद्र सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग गरीब,किसान,महिला,युवा एवं मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया है।यही कारण है कि देश के कोने-कोने में भाजपा के प्रति जनविश्वास लगातार सुदृढ़ होता जा रहा है।

 

उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता ने भय,हिंसा और अराजकता की राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए विकास,रोजगार, शिक्षा,निवेश एवं सुरक्षा आधारित सुशासन को चुना है। यह जनादेश इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि भाजपा का सशक्त राज्य, सशक्त भारत का संकल्प अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।

 

अग्रवाल ने कहा कि आज भारत तीव्र गति से विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।आधुनिक बुनियादी ढांचे का विस्तार,डिजिटल क्रांति, स्टार्टअप एवं नवाचार को प्रोत्साहन,आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा ये सभी इस परिवर्तन के सशक्त उदाहरण हैं। बंगाल की यह ऐतिहासिक विजय उसी राष्ट्रीय पुनर्जागरण की महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसमें प्रत्येक राज्य विकास की मुख्यधारा से जुड़ते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन रहा है।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम राष्ट्रभक्ति,राष्ट्रीय एकता और एक भारत,श्रेष्ठ भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। जब देश का प्रत्येक नागरिक समान अवसर,सुरक्षा और सम्मान के साथ आगे बढ़ता है,तभी एक सशक्त,समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होता है।

 

अंत में अशोक अग्रवाल ने पश्चिम बंगाल की जनता को इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए हृदय से धन्यवाद एवं अभिनंदन व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए सेवा, समर्पण और सुशासन के माध्यम से उनके सपनों को साकार करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles