Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल और असम में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी के विकासवाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम की विजय: विकास केडिया

 

रायगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विकास केड़िया ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा की शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ के विजन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल व अभेद्य चुनावी रणनीति पर जनता की अटूट मुहर है। विकास ने इस जीत को राष्ट्रवाद की जीत बताते हुए कहा कि देश की जनता ने विभाजनकारी और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह नकार दिया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास केड़िया ने विशेष रूप से असम चुनाव में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विधायक और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि श्री ओपी चौधरी जी ने असम के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहकर जिस प्रकार से चुनाव प्रचार की कमान संभाली और धरातल पर कार्यकर्ताओं को ऊर्जामय किया, उसका इस ऐतिहासिक जीत में बड़ा योगदान है। विकास केड़िया ने कहा कि हमारे यशस्वी मंत्री जी के कुशल प्रबंधन और जमीनी पकड़ ने असम में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया, जो हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत गौरव की बात है।

विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि असम में भाजपा की निरंतरता यह दर्शाती है कि वहां की जनता ने ‘डबल इंजन’ की सरकार द्वारा किए गए बुनियादी ढांचों के विकास, शांति स्थापना और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि असम में भाजपा की जीत पूर्वोत्तर भारत में स्थिरता और प्रगति के एक नए युग की पुष्टि करती है। वहीं, पश्चिम बंगाल के परिणामों को उन्होंने लोकतंत्र की बड़ी जीत बताया, जहां भाजपा ने शून्य से शिखर तक का सफर तय करते हुए जनता के बीच अपनी गहरी पैठ बनाई है, महामंत्री विकास केड़िया ने विशेष रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह विजय उन हजारों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी लोकतंत्र के ध्वज को झुकने नहीं दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परिणामों का सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में अन्य राज्यों के राजनीतिक परिदृश्य पर भी दिखाई देगा। अंत में जिला महामंत्री विकास केडिया ने बंगाल और असम के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए सभी को इस गौरवशाली उपलब्धि की बधाई दी।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles