HomeRaigarh Newsरायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार,...

रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 4 किलो 068 ग्राम गांजा बरामद

 

रायगढ़, 27 नवंबर 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान *“ऑपरेशन आघात”* के तहत जूटमिल पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4 किलो 068 ग्राम गांजा, बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

जानकारी के अनुसार, दिनांक 26.11.2026 को जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति सारंगढ़ रोड की ओर से यात्री बस में सवार होकर पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बिक्री के लिए ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड की ओर आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए के दो व्यक्ति बस से उतरकर पिट्ठू बैग लेकर बजरंगपारा की ओर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के सामने लोक सेवा केंद्र के पीछे बजरंगपारा मैदान में रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम *गोविन्द भट्ठ उर्फ बुटू पिता स्व. बादल भट्ठ उम्र 56 वर्ष एवं मंजे देवार पिता माखन देवार उम्र 26 वर्ष, दोनों निवासी सोनुमुड़ा देवारपारा वार्ड क्रमांक 38 थाना जूटमिल जिला रायगढ़* बताया। संदेहियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से खाकी एवं हरे रंग की पन्नियों में लिपटा तथा भरा हुआ गांजा बरामद हुआ। गांजे का कुल वजन 4 किलो 068 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत लगभग ₹60,000 है। पुलिस ने गांजा विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

 

इस गांजा रेड कार्रवाई में थाना जूटमिल से निरीक्षक अभिनव कांत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक वेदवती कुमेटी, सहायक उप निरीक्षक हेमंत कश्यप, आरक्षक दिनेश गोंड, भूषण मिरी, सुशील यादव, तरुण महिलाने एवं महिला आरक्षक एलिसा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments