HomeRaigarh Newsघरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 20 क्विंटल धान...

घरघोड़ा के कारीछापर में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 20 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

 

 

रायगढ़, 26 नवम्बर 2026/ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अवैध धान के भंडारण, परिवहन तथा उपार्जन केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा धान खपाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में मंडी विभाग के जांच दल ने घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कारीछापर में अवैध धान भंडारण का मामला पकड़ा।

24 नवंबर को मंडी जांच दल ने ग्राम कारीछापर, घरघोड़ा स्थित जनक निषाद के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में 50 बोरियों में कुल 20 क्विंटल धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए धान जब्त किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध भंडारण, परिवहन और खरीदी-बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मंडी विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments