रायगढ़, 29 सितम्बर 2026/शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में 01 से 7 अक्टूबर तक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शासन की 26 प्रमुख हितग्राहीमूलक योजनाओं से पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना, विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना, केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
कार्यालय कलेक्टर पंचायत शाखा रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर को धरमजयगढ़ विधानसभा अंतर्गत खेलभाठा दर्रीडीह, लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर एवं खरसिया विधानसभा अंतर्गत जनपद पुसौर के मंगल भवन तिलगी में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 2 अक्टूबर को विधानसभा लैलूंगा अंतर्गत जनपद पंचायत तमनार के हाईस्कूल मैदान देवगढ़, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाघाडोला एवं विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर घरघोड़ा में शिविर का आयोजन होगा। 3 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र खरसिया अंतर्गत जनपद पंचायत खरसिया के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्य.विद्यालय मुरा, रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिक निगम कार्यालय परिसर एवं नगर पंचायत कार्यालय पुसौर में शिविर का आयोजन होगा।
4 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद खरसिया में शिविर का आयोजन होगा। 5 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत जनपद पंचायत घरघोड़ा के माध्यमिक शाला अमलीडीह एवं नगर पंचायत कार्यालय परिसर धरमजयगढ़ में शिविर का आयोजन होगा। 6 अक्टूबर को जनपद पंचायत लैलूंगा के हाईस्कूल प्रांगण नारायणपुर तथा 7 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र लैलूंगा अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय परिसर तमनार एवं विधानसभा खरसिया के तहत जनपद पंचायत खरसिया-2 के अंतर्गत हाईस्कूल परिसर खम्हार में शिविर का आयोजन होगा।
अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
शिविरों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगर पालिक निगम रायगढ़ के लिए आयुक्त को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी के रूप में व्यवस्था संभालेंगे।

