सारंगढ़-बिलाईगढ़, 2 जुलाई 2026: CMO कार्यालय की जांच में शुभम डेंटल क्लीनिक, सारंगढ़ में बड़ी अनियमितता सामने आई है। CPGRAM पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद 3 सदस्यीय टीम ने 14 मई को क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया।
जांच प्रतिवेदन के अनुसार, क्लीनिक में *हरिहर जायसवाल* मरीजों का इलाज करते पाए गए। उन्होंने खुद को Dental Hygienist Diploma उत्तीर्ण बताया। क्लीनिक के रजिस्टर में Duty Doctor के रूप में डॉ सुरेश चौहान का नाम दर्ज है, पर जांच के समय वे मौके पर मौजूद नहीं थे।
CMO की रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि “हरिहर जायसवाल, डॉ. हरिहर जायसवाल के नाम से प्रचार कर अपनी योग्यता से भिन्न मरीजों का उपचार कर रहे थे”।
Dental Hygienist का काम सिर्फ Dentist की निगरानी में मदद करना होता है, अकेले मरीज देखना या ‘डॉक्टर’ लिखना नियम विरुद्ध है।
CMO ने इस पूरे मामले की रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल काउंसिल को भेज दी है। अब काउंसिल तय करेगी कि फर्जी तरीके से प्रैक्टिस करने पर क्या दंडात्मक कार्रवाई होगी।

