HomeRaigarh Newsभाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा को कहा अलविदा, अपने...

भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा को कहा अलविदा, अपने जन्मदिन के दिन किया पार्टी छोडऩे का ऐलान

 

रायगढ़। भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे रवि भगत ने बुधवार को भाजपा से त्यागपत्र दे दिया है। इसी दिन भारतीय जनता युवा मोर्चा के तेज तर्रार नेता एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अचानक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए सभी को चौका दिया है। उनके इस्तीफे का पोस्ट अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यहां यह बताना लाजमी होगा कि लगभग एक साल पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला था तब उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था और अब उन्होंने खुद पार्टी को ही अलविदा कह दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष एवं लैलूंगा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता रवि भगत ने अपने जन्मदिवस के दिन 1 जुलाई को सोशल मीडिया में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोडऩे की बात लिखी है। भाजपा से त्यागपत्र जारी होते हुए सोशल मीडिया सहित राजनीति गलियारों में चर्चा का विषय तेज हो गया है। त्यागपत्र में उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश होता को संबोधित करते हुए लिखा है कि एक छोटे गांव के व्यक्ति को पार्टी ने पहचान और सम्मान दिया, जिसके लिए उन्होंने आभार जताया। हालांकि, निजी कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है, जिसके बाद से यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। भाजपा नेता का त्यागपत्र सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है, हालांकि अभी तक पार्टी संगठन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments