HomeRaigarh Newsभाजपा नेता विकास केडिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समर्थकों...

भाजपा नेता विकास केडिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, समर्थकों और नेताओं का लगा जमावड़ा 

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विकास केडिया का जन्मदिन उनके निवास स्थान पर अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए सुबह से ही समर्थकों, कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

विकास केडिया के जन्मदिन पर उनके निवास पर पहुँचकर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुँचे समर्थकों ने ‘हैप्पी बर्थडे’ के नारों और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए विकास केडिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरी असली पूंजी है। संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना ही मेरे लिए जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि जनसेवा और पार्टी की मजबूती के लिए मैं निरंतर संकल्पित रहूँगा।”

जन्मदिन की बधाई देने वालों में भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, मोर्चो के कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिले के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल रहे। पूरे दिन उनके निवास पर उत्सव जैसा माहौल रहा और बधाई देने वालों का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments