HomeRaigarh News"ऑपरेशन क्लीन हंट" की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का...

“ऑपरेशन क्लीन हंट” की बड़ी सफलता, 11 साल से फरार बलवा का आरोपी गिरफ्तार

 

01 जुलाई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत लैलूंगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2015 से फरार चल रहे बलवा एवं पुलिस टीम पर हमले के आरोपी हेमा राठिया को उसके गांव पहुंचने की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

*पुलिस टीम पर हमला कर 11 वर्षों से था फरार*

 

प्रकरण वर्ष 2015 का है, जब आरोपी हेमा राठिया अपने अन्य साथियों के साथ बोलेरो, महिंद्रा मैक्सीमो एवं मोटरसाइकिलों में सवार होकर लाठी, डंडा एवं लकड़ी की फालियों से लैस होकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। आरोपियों ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई में लगे पुलिस बल के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाते हुए पुलिस अधिकारियों एवं जवानों पर हमला कर मारपीट की थी। जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की गई तथा पुलिस के शासकीय वाहन में भी तोड़फोड़ की गई थी।

 

घटना में पुलिस का शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

 

घटना के संबंध में तत्कालीन थाना प्रभारी लैलूंगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 152/2015 के तहत धारा 147, 148, 149, 186, 353, 452, 294, 506, 323, 332, 336, 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई थी।

 

🚨 *11 साल बाद गांव लौटा, मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया*

 

विवेचना के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था, जबकि हेमा राठिया लगातार फरार चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली कि फरार *आरोपी हेमा राठिया पिता रूपसिंह राठिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा* अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिवत कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments