HomeRaigarh Newsधन्वाडेरा में जननेता स्व रोशन लाल अग्रवाल की स्मृति में हुआ सुन्दर...

धन्वाडेरा में जननेता स्व रोशन लाल अग्रवाल की स्मृति में हुआ सुन्दर कांड पाठ, भाजपा युवा नेता गौतम अग्रवाल हुए शामिल

 

 

पुसौर l हनुमान भक्त व आम जनता के लिए सदैव उपलब्ध रहने वाले, न्याय प्रिय जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल की स्मृति में ग्राम पंचायत एकताल के आश्रित ग्राम धन्वाडेरा में जननेता स्व रोशन लाल अग्रवाल की स्मृति में सुन्दर कांड पाठ का आयोजन 28 जून 26 रविवार को महाप्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में हुआ l उक्त कार्यक्रम का शुभारम्भ जननेता स्व रोशनलाल के सुपुत्र गौतम अग्रवाल, समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं की गौरव पूर्ण उपस्तिथि में पुरोहित पंडित चकाडोला पंडा रेंगालपाली के श्री मुखारविन्द से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर सुन्दर कांड पाठ किया गया l साथ ही अपने जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया l

 

इस अवसर पर विशेष रूप से युवा भाजपा नेता व जननेता स्व रोशनलाल अग्रवाल के सुपुत्र गौतम अग्रवाल, पूर्व भाजपा कोड़ातराई मण्डल अध्यक्ष रोहित साव, पूर्व भाजपा पुसौर मण्डल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता, किसान मोर्चा प्रदेश प्रकल्प प्रमुख गौरंग साव, पूर्व जनपद सदस्य आकाश गुप्ता, पुसौर सरपंच संघ अध्यक्ष हिमांशु चौहान, पूर्व भाजपा मण्डल महामंत्री ललित गुप्ता, जनपद सदस्य कृष्णा प्रधान, भाजपा के पूर्व जिला कार्य समिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, कोड़ातराई मण्डल अध्यक्ष संदीप पंडा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, पूर्व जनपद सदस्य गुणनिधि यादव, शरद गुप्ता, दुखनाशन गुप्ता, पिंटू साहू, विजय पंडा, प्रताप साव, हेमंत चौधरी, श्रीमती इंद्रा गुप्ता, श्रीमती भगवती साव, श्रीमती गौरी साहू, गिरधारी गुप्ता, माधु माझी, हरिबंधु गुप्ता, प्रेम शंकर पंडा, सानू ठाकुर, मनोज साव, लक्ष्मीचंद साव, दिनेश गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता ग्यातीर्थ मिर्धा, संतोष पाढ़ी, विनोद महंत, गोपाल साव, रेशम साव, महेश गुप्ता, बालकृष्ण चौहान, अनिल गुप्ता, चतुर्भुज गुप्ता, नीतू कुमार पंडा, दया सिदार, सुधीर साहू, पिंटू साहू, आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे l

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments