HomeRaigarh Newsबुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण......

बुजुर्गों के चेहरे पर आई मुस्कान: अदाणी फाउंडेशन ने बाँटे सहायक उपकरण… वृद्ध जन दिवस पर 116 वरिष्ठ नागरिकों को मिलीं वॉकिंग स्टिक

 

 

रायगढ़, 05 अक्टूबर, 2026: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार की एक सराहनीय पहल की है। फाउंडेशन की ओर से तमनार क्षेत्र की रोडोपाली और मिलूपारा ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर 116 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता आधारित सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके स्वास्थ्य व सम्मान की रक्षा करना है।

 

अदाणी फाउंडेशन की इस संवेदनशील पहल के तहत वितरित किए गए उपकरणों में वॉकिंग स्टिक, हियरिंग एड और वॉकर शामिल हैं। आधुनिक उपकरणों को पाकर बुजुर्गों के चेहरे खुशी से खिल उठे। लाभार्थियों ने कहा कि इन उपकरणों की मदद से अब वे बिना किसी सहारे के अपनी दैनिक गतिविधियाँ पूरी कर सकेंगे।

 

संस्था द्वारा पारदर्शी तरीके से जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें ये उपकरण सौंपे गए। इसके तहत 116 वरिष्ठ नागरिक लाभार्थी बने। इनमें से रोडोपाली ग्राम पंचायत से 35 और मिलूपारा ग्राम पंचायत से 81 बुजुर्ग शामिल हैं। इससे पहले भी मुडागांव में 30 बुजुर्गों को यह सहायता पहुँचाई जा चुकी है।

 

वितरण कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, उपसरपंच और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया। अतिथियों ने अदाणी फाउंडेशन के इस प्रयास को सामुदायिक विकास की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन देना पूरे समाज का दायित्व है और ऐसे आयोजनों से समाज में संवेदनशीलता का संचार होता है।

 

कार्यक्रम में अदाणी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के साथ-साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाने के लिए सदैव तत्पर है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments