HomeChhattisgarhवित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग के 23.90 किमी...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से घरघोड़ा-लैलूंगा मार्ग के 23.90 किमी निर्माण को ₹1786.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति मिली

 

 

रायगढ़:- रायगढ़ जिले के विकास को नई गति देते हुए राज्य शासन ने वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ की पहल पर रायगढ़ जिले के घरघोड़ा-लैलूंगा राज्य मार्ग क्र. 17 के किमी. 55/10 से किमी. 79/10 तक 23.90 किमी सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹1786.18 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई 23.90 किमी और कैरिज-वे चौड़ाई 7.00 मीटर रखी गई है। यह मार्ग राज्य मार्ग क्र. 17 के अंतर्गत आता है।यह स्वीकृति वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से मिली है।स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के लगातार प्रयासों और रायगढ़ जिले के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना को स्वीकृति मिली है। स्वीकृति के बाद क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है। जिले की जनता अब यह महसूस करने लगी है कि विकास हेतु भापा को को दिया गया एक-एक वोट सार्थक साबित हो रहा है। इस स्वीकृति से सड़क मार्ग का नवीनीकरण होगा जिससे आस पास के गांवों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और विकास को बल मिलेगा। इस सड़क के निर्माण से घरघोड़ा और लैलूंगा विधान सभा के ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी सीधे जिला मुख्यालय रायगढ़ से बढ़ेगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के आवागमन की सुविधा सुगम होगी। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को आवागमन में राहत मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। किसान अपनी उपज मंडी तक आसानी से पहुंचा सकेंगे और ग्रामीण उत्पादों की बाजार तक पहुंच बढ़ने से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी।सबसे अहम बात यह कि चिकित्सा के क्षेत्र को भी इसका सीधा फायदा मिलेगा। आपातकाल में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में लगने वाला समय घटेगा, जिससे बहुमूल्य जीवन बचाने में मदद मिलेगी। विकास के हर क्षेत्र में रायगढ़ को आगे बढ़ाना विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्राथमिकता में शामिल है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार — हर मोर्चे पर जिले को नई पहचान दिलाने हेतु वे सतत् प्रयत्नशील है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments