
रायगढ़:- जनजातीय समाज के गौरव, इतिहास और संस्कृति को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 का आयोजन 15 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दशहरा मैदान, धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ में होगा। यह आयोजन जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सांसद, राज्यसभा श्री नितिन नवीन होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी विकास, भारत सरकार श्री तोखन साहू, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल होंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री रामविचार नेताम, श्री दयाल दास बघेल, श्री केदार कश्यप, श्री लखन लाल देवांगन, श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री ओ.पी. चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्री टंकराम वर्मा, श्री गजेन्द्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब और श्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहेंगे।
समारोह में सांसद श्री राधेश्याम राठिया, सांसद लोकसभा रायगढ़, श्री चिंतामणि महाराज, सांसद लोकसभा सरगुजा, श्री महेश कश्यप, सांसद लोकसभा बस्तर, श्री भोजराज नाग, सांसद लोकसभा कांकेर और श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद राज्यसभा की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
इसके अलावा समस्त माननीय सांसदगण, विधायकगण, समस्त निगम मंडल आयोग, जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण तथा समस्त जनजातीय समाज प्रमुख की गरिमामयी उपस्थिति में यह आयोजन सम्पन्न होगा।
15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उन्हीं की स्मृति में पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। आयोजकों के अनुसार यह समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जनजातीय समाज के गौरव, परंपरा, नृत्य, गीत, भाषा और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है।
आयोजन समिति ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 15 नवंबर को दशहरा मैदान, धरमजयगढ़ पहुंचकर भगवान बिसरा मुंडा जी जन्मोत्सव पर आयोजित जन जातीय गौरव दिवस पर शामिल हो।

