Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूंजीपथरा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले के फरार खाईवाल रामफल अग्रवाल को किया गिरफ्तार

 

 

रायगढ़, 23 मई 2026 । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सख्ती के चलते अवैध सट्टा कारोबार में संलिप्त आरोपी अब अपराध से तौबा कर पुलिस के समक्ष सरेंडर भी कर रहे हैं। अभियान के तहत सट्टा के पूरे नेटवर्क और लिंक पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है।

 

इसी क्रम में दिनांक 22 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा पुलिस टीम ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार सट्टा खाईवाल रामफल अग्रवाल निवासी ग्राम गेरवानी को गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 11 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गेरवानी स्थित एक बर्तन दुकान में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल एवं सुरेश अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ा गया था।

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना स्वीकार किया था। पुलिस ने आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल के कब्जे से तीन मोबाइल फोन एवं ₹17,000 नगद तथा आरोपी सुरेश अग्रवाल के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं ₹1,400 नगद जब्त किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि सट्टे की रकम ग्राम गेरवानी निवासी खाईवाल रामफल अग्रवाल को नगद एवं डिजिटल माध्यम से पहुंचाई जाती थी। पुलिस टीम को देखकर रामफल अग्रवाल मौके से फरार हो गया था । थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।

 

गिरफ्तार आरोपी श्याम कुमार अग्रवाल एवं सुरेश अग्रवाल के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 4 एवं 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर भेजा गया था। वहीं कल फरार आरोपी रामफल अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 46 वर्ष निवासी गेरवानी थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव एएसआई उमाशंकर विश्वाल एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles