Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेनकाब हुई कांग्रेस! सट्टा सरगना करन चौधरी का असली आका कौन? टीएस सिंहदेव के साथ फोटो वायरल, भूपेश बघेल दें जवाब: अरुणधर दीवान

 

 

रायगढ़:-ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट के सरगना करन चौधरी की गिरफ्तारी पर सुबह से भाजपा को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रही कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हो गया है। आरोपी की तस्वीर कांग्रेस में उप मुख्यमंत्री रहे किंगमेकर’ टीएस सिंहदेव और मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ सामने आते ही कांग्रेस बिल में घुस गई है। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने तीखा हमला बोलते हुए कहा, _“भूपेश बघेल जी, फोटो-फोटो खेलना बंद करो। अब जवाब दो कि 5 साल तक करन चौधरी को किसने पाला-पोसा? महादेव ऐप के बाद अब रायगढ़ का सट्टा सिंडिकेट भी कांग्रेस की गोद में खेलता मिला है।

भाजपा की ओर से कांग्रेस 5 करारे सवालों का जवाब भूपेश बघेल मांगते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दीवान ने कहा यदि फोटो ही सबूत है तो अब आप टी एस सिंहदेव की तस्वीर सामने आने पर आप क्या बोलोगे? सुबह तक वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम की फोटो दिखाकर ‘संरक्षण’ चिल्लाने वाली कांग्रेस अब टीएस सिंहदेव के साथ आरोपी की मुस्कुराती तस्वीर पर मुंह में दही जमा कर बैठी है। हिम्मत है तो अपने उपमुख्यमंत्री पर भी वही आरोप लगाओ। कांग्रेस सरकार रहते 5 साल तक करन चौधरी पर कार्रवाई क्यों नहीं की? इसका जवाब जनता चाहती है। भूपेश राज में महादेव ऐप, शराब घोटाला, कोयला लेवी और सट्टा सिंडिकेट छत्तीसगढ़ हर अपराध का अड्डा बना था। सौम्या चौरसिया CMO में बैठकर सरकार चलाती थी। अनवर ढेबर से लेकर सटोरिए तक, सबको कांग्रेस का खुला संरक्षण था। करन चौधरी 5 साल तक रायगढ़ में खुलेआम सट्टा चलाता रहा, भूपेश सरकार सोती रही। क्यों? कांग्रेस राज अपराधियों के लिए स्वर्ग क्यों था?* ED-CBI की चार्जशीट में नाम आने के बाद भी भूपेश सरकार के दामाद और अफसर बेखौफ घूमते थे। आज साय सरकार में रायगढ़ पुलिस ने 1 करोड़ से अधिक नकदी, नोट गिनने की मशीन, लैपटॉप और पूरे डिजिटल नेटवर्क सहित सट्टा सरगना को धर दबोचा। यही है भाजपा और कांग्रेस का फर्क। टीएस सिंहदेव बताएं करन चौधरी से उनका क्या रिश्ता है? आरोपी के साथ गलबहियां डालकर फोटो खिंचवाने वाले टीएस सिंहदेव को बताना होगा कि एक सटोरिए से उनकी इतनी नजदीकी क्यों थी? क्या भूपेश सरकार में मंत्री-उपमुख्यमंत्री ही सट्टा सिंडिकेट चला रहे थे।पुलिस को बधाई देने की बजाय भूपेश बघेल झूठ क्यों फैलाते रहे।वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कार्रवाई के तत्काल बाद रायगढ़ पुलिस को सार्वजनिक मंच से बधाई दी। लेकिन भूपेश बघेल बतौर विपक्ष पुलिस की पीठ थपथपाने की बजाय झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं। यह जनता के साथ धोखा है। अरुण धर दीवान ने सीधा वार करते हुए कहा कांग्रेस का चाल, चरित्र और चेहरा तीनों बेनकाब हो गया है। भूपेश सरकार में अपराधियों को CM हाउस से संरक्षण मिलता था। साय सरकार में अपराधियों को जेल की सलाखें मिलती हैं। करन चौधरी की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया कि अब छत्तीसगढ़ में सट्टा माफिया की खैर नहीं।”भाजपा ने एसपी शशि मोहन सिंह और उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा युवाओं की गाढ़ी कमाई लूटने वाले सट्टा सिंडिकेट को नेस्तनाबूद कर पुलिस ने बता दिया कि कानून कांग्रेस की जागीर नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में हजारों लोग नेताओं के साथ सेल्फी लेते हैं। नेताओं के पास कोई स्कैनर नहीं लगा कि वो मिलने वाले की कुंडली चेक करें। असली फर्क कार्रवाई से पड़ता है। कांग्रेस राज में संरक्षण मिलता था, भाजपा राज में हथकड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सट्टा, शराब और कोयला माफिया का खात्मा तय है। कांग्रेस जितना झूठ फैलाएगी, जनता उतनी तेजी से उसे नकारेगी।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles