HomeBreaking Newsइंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ का नाम अब "सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ...

इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ का नाम अब “सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़”

 

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक GENCOR-35010/2637/2026 दिनांक 28-07-2026 द्वारा जारी आदेश के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ का नाम परिवर्तित कर अब सेठ किरोड़ीमल छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रायगढ़ कर दिया गया है। उक्त परिवर्तन हेतु सामान्य प्रशासन विभाग की सहमति भी प्राप्त की जा चुकी है। इस महत्वपूर्ण निर्णय पर रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह प्रसन्नता का विषय है । सेठ किरोड़ीमल जी का शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान अनुकरणीय है। रायगढ़ की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनभावना का सम्मान करते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया है। ओपी ने कहा

सेठ किरोड़ीमल जी ने अपने जीवन में शिक्षा, उद्योग और जनसेवा को सर्वोपरि रखा। उनके नाम पर संस्थान का नामकरण होना न केवल रायगढ़ के लिए गौरव की बात है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सेवा और समर्पण की प्रेरणा भी देते रहेगी

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए नाम के साथ संस्थान तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचाइयां प्राप्त करेगा तथा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

 

उल्लेखनीय है कि सेठ किरोड़ीमल का नाम रायगढ़ की औद्योगिक और सामाजिक प्रगति से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके आदर्शों पर चलकर संस्थान शिक्षा और संस्कार के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका और मजबूती से निभाएगा।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments