HomeRaigarh Newsकॉलोनाइजर की लापरवाही से कृष्णा वैली में पेयजल संकट, एक सप्ताह से...

कॉलोनाइजर की लापरवाही से कृष्णा वैली में पेयजल संकट, एक सप्ताह से बोर बंद…महापौर और आयुक्त से कॉलोनी वासियों ने की शिकायत 

 

रायगढ़। शहर की कृष्णा वैली कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। कॉलोनाइजर द्वारा बोरवेल के बिजली बिल का भुगतान नहीं करने से बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया है, जिसके चलते पूरी कॉलोनी का बोर बंद पड़ा है।

इस संबंध में कॉलोनी के समस्त निवासियों ने नगर पालिक निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन सौंपा है। रहवासियों का कहना है कि पानी बंद होने से दैनिक उपयोग और पीने के पानी की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों ने बताया कि कॉलोनाइजर की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने निगम प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनाइजर को तत्काल बिजली बिल जमा करने के निर्देश दिए जाएं और बोरवेल की बिजली आपूर्ति बहाल कर नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान करने की भी मांग की गई है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments