रायगढ़। पड़ोसी राज्य उड़ीसा से स्विफ्ट कार में गांजा लेकर जशपुर पहुंचेथा आरोपियो को जामझोर के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकडऩे में फिर सफलता हासिल की है गौरतलब है की बीते दिनों में लगातार पुलिस एसपी लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में मुखबिर तंत्र से प्राप्त सटीक सूचना एवं पुलिस की तत्परता से गांजा तस्करी की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता मिली है पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 72 किलो ग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार एवं मोबाइल फोन जप्त जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रुपये, कार की कीमत लगभग 05 लाख एवं मोबाइल की कीमत लगभग 20 हजार रुपये प्रकरण में कुल लगभग 41 लाख 20 हजार रुपये की जप्ती गिरफ्तार आरोपी रोहित यादव उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जामझोर, दर्रा पारा, चौकी कोतबा, जिला जशपुर आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में रहा है संलिप्त आरोपी की कार, बाइक सहित 40 लाख रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति पर पूर्व में सफेमा एक्ट के तहत हो चुकी है कार्रवाई गत चार दिनों में कुल 01 टन 145 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद, मामले में पुलिस के द्वारा आरोपियों के कब्जे से गांजा व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 06 करोड़ 22 लाख की जप्ती की जा चुकी है। आईजी सरगुजा रेंज के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार जारीआईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा के दिशा-निर्देश एवं पुलिस कप्तान जशपुर, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के विरूद्ध ‘ऑपरेशन आघात’ लगातार चलाया जा रहा है।
पुलिस द्वारा नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। जिले के विभिन्न सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग एवं संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है।इसी क्रम में आज करीब 11.00 बजे चौकी कोतबा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति उड़ीसा की ओर से मारुति स्विफ्ट कार में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जशपुर की ओर आ रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशन में कोतबा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई तथा संभावित मार्ग पर निगरानी एवं घेराबंदी की गई।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम जामझोर के पास संदिग्ध मारुति स्विफ्ट कार को रोककर उसकी जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर दो बोरी मिली, जिसमें प्लास्टिक टेप से चिपकाकर रखे गए कुल 70 नग पैकेट पाए गए। गवाहों के समक्ष पैकेटों की जांच करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।पुलिस द्वारा गांजे को विधिवत बरामद कर तौल कराया गया, जिसमें कुल 72 किलो 340 ग्राम गांजा पाया गया।मौके से गांजा तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक ह्रष्ठ-23-श्व-8034 तथा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया गया। जप्त सामग्री का विवरण गांजा- 72 किलो ग्राम- अनुमानित कीमत लगभग 36 लाख रू. मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक ओडी-23 ई-8034 अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये मोबाइल फोन- अनुमानित कीमत लगभग 20 हजार रुपये, कुल जप्ती- लगभग 41 लाख 20हजार रुपये, गिरफ्तार आरोपी रोहित यादव, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जामझोर, दर्रा पारा,चौकी कोतबा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध चौकी कोतबा, थाना बागबहार के धारा 20(बी)(।।)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में रहा है संलिप्त गिरफ्तार आरोपी रोहित यादव पूर्व में भी मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। आरोपी के विरूद्ध चौकी कोतबा में पूर्व में अपराध क्रमांक 153/13 एवं 135/21, दोनों में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इन मामलों में क्रमश: 20.570 किलो एवं 13.430 किलो गांजा बरामद किया गया था। इसी प्रकार थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर क्षेत्रांतर्गत भी आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 529/17 में 23.630 किलो गांजा तथा अपराध क्रमांक 575/23 में 82 किलो गांजा बरामद कर कार्रवाई की गई थी।
पत्थलगांव एसडीओपी जायसवाल ने की थी सफीमा एक्ट की कार्रवाई
उक्त प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर पुलिस द्वारा आरोपी के नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जांच की गई थी। जांच उपरांत सफेमा एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी की कार, बाइक सहित 40 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध संपत्ति को पूर्व में फ्रीज कराया जा चुका है, जिसकी अग्रिम कार्रवाई जारी है। इसके बावजूद आरोपी द्वारा पुन: मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होकर अवैध गतिविधि जारी रखने का प्रयास किया गया, जिस पर जशपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गांजे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है।
लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई, चार दिनों में एक टन से अधिक गांजा बरामद
जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन आघात के तहत नशे के कारोबारियों के विरूद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग तीन दिन पूर्व लावाकेरा चेकिंग बैरियर में पुलिस टीम द्वारा एक वाहन से 06 क्विंटल 32 किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इसके बाद आज चौकी कोतबा क्षेत्र में 72 किलो 340 ग्राम गांजा की एक और बड़ी खेप बरामद की गई है। इस प्रकार जशपुर पुलिस द्वारा गत चार दिनों में की गई लगातार कार्रवाई में कुल 01 टन 145 किलो 350 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 05 करोड़ 72 लाख रुपये है, बरामद किया गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त कुल 03 वाहन भी पुलिस द्वारा जप्त किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। जशपुर पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए उड़ीसा एवं झारखंड की ओर से होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का मुखबिर तंत्र सक्रिय है तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार जारी है कार्रवाई जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की जानकारी एकत्र कर नियमानुसार संपत्ति संबंधी कार्रवाई भी की जा रही है।
कार्रवाई में रही महत्वपूर्ण भूमिका
उक्त कार्रवाई में डीएसपी एसडीओपी पत्थलगांव डॉ. ध्रुवेश जायसवाल, डीएसपी शुभम तिवारी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव, प्रधान आरक्षक छवि कांत पैंकरा, अजय खेस तथा आरक्षक पुस्तम यादव, दिलीप नाग एवं प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि जशपुर पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार को किसी भी स्थिति में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति की भी नियमानुसार जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

