Tuesday, March 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वार्ड क्रमांक 14 में नगर निगम बनवा रहा है घटिया सीसी रोड, निर्माण पर महापौर ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

 

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 बैकुंठपुर स्थित महावीर चौक गली में निर्माणाधीन सीसी रोड के कार्य में गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायत सामने आने पर महापौर जीवर्धन चौहान ने तत्काल संज्ञान लिया। शिकायत प्राप्त होते ही महापौर एमआईसी सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

मेयर श्री चौहान के निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने निर्माण कार्य में लापरवाही, घटिया सामग्री के उपयोग एवं निर्धारित मानकों की अनदेखी के आरोप लगाए। मोहल्लेवासियों की शिकायतों के आधार पर किए गए निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर महापौर ने कड़ी नाराजगी जताई।

महापौर श्री चौहान ने मौके पर उपस्थित संबंधित इंजीनियर को निर्माण कार्य की विस्तृत तकनीकी जांच के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त सीसी रोड का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पुनः कराया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

महापौर श्री चौहान ने कहा कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही या अनियमितता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में केवल गुणवत्तापूर्ण एवं टिकाऊ विकास कार्य ही किए जाएंगे। नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर एवं स्थायी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है और इसमें किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य श्री अमित शर्मा, श्री मुक्तिनाथ बबुआ सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles