Thursday, February 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला एवं विशेष कार्यशाला का आयोजन

 

रायगढ़। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ जिला रायगढ़ जिसे आईटीआई रायगढ़ के नाम से भी जाना जाता है में दिनांक 9 फरवरी 2026 दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला PMNAM का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न उद्योगों की रिक्तियां में भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी

 

 

इसमें जिंदल साउथ वेस्ट (जेएसडब्ल्यू) के फिटर, वेल्डर, कोपा, टर्नर, कारपेंटर एवं पेंटर ; हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के इलेक्ट्रीशियन, फिटर, बीएससी केमिस्ट्री, और बी ए सोशियोलॉजी, एमएसपी जामगांव हेतु फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, आरकेएम पावर जनरेशन लिमिटेड रायगढ़ छत्तीसगढ़ हेतु कोपा, आर आर एनर्जी लिमिटेड में फिटर, श्री बजरंग मोटर्स रायगढ़ हेतु डीजल मैकेनिक, फिटर, वेल्डर; जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड रायगढ़ हेतु टेक्नीशियन ; सुमन इंड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में किसी भी स्नातक इंजीनियरिंग डिप्लोमा आईटीआई हेतु एवं कोपा हेतु कुल मिलाकर 212 पदों पर साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (PMNAM) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़कर उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह मेला कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला के अंतर्गत आयोजित किया जाता है।

इस मेले के माध्यम से देश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान, कंपनियाँ और संस्थान आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट तथा अन्य तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यताओं वाले युवाओं को अप्रेंटिस के रूप में चयन करते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित स्टाइपेंड दिया जाता है, जिससे वे आर्थिक रूप से भी सशक्त बन सकें।

प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का मुख्य उद्देश्य “सीखते हुए कमाने” की संस्कृति को बढ़ावा देना है। इससे युवाओं को वास्तविक कार्यस्थल पर काम करने का अनुभव मिलता है, उनकी कौशल क्षमता में वृद्धि होती है और भविष्य में स्थायी रोजगार की संभावनाएँ मजबूत होती हैं। साथ ही उद्योगों को भी प्रशिक्षित और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होता है।

कुल मिलाकर, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला युवाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और रोजगार सृजन की दिशा में एक प्रभावी और सराहनीय कदम है।

छत्तीसगढ़ में उच्च मेले का आयोजन हर जिले में प्रत्येक तीन माह में किया जाता है एवं इस मेले का आयोजन महीने के द्वितीय सोमवार को किया जाता है।

इच्छुक आवेदक प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिस शिप संबंधित रिक्तियों की जानकारी आईटीआई रायगढ़ की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं अथवा संस्था में विजिट करके भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके साथ ही साथ रीजनल डायरेक्टरेट आफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप RDSDE एवं नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन NSDC के तत्वाधान में स्थानीय उद्योगों हेतु नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम NAPS के सफल क्रियान्वयन एवं प्रचार हेतु एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें जिले के समस्त उद्योग जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायगढ़ के अधिकारी एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के अधिकारी उपस्थित होंगे।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles