Monday, May 19, 2025
Homeछत्तीसगढ़भाजपा ने गद्दारों पर चलाया अनुशासन का डंडा, श्याम भोजवानी और अनिल...

भाजपा ने गद्दारों पर चलाया अनुशासन का डंडा, श्याम भोजवानी और अनिल लकड़ा 6 साल के लिए निष्काषित….घरघोड़ा नपं उपाध्यक्ष चुनाव में हार का बने थे कारण

 

रायगढ़। घरघोड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष चुनाव हारने के बाद बहुमत का आंकड़ा रखने के बावजूद भाजपा को अपने ही पार्टी के पार्षदों के क्रास वोटिंग के चलते उपाध्यक्ष पद भी गवाना पड़ गया। इस गद्दारी से जिला भाजपा से लेकर प्रदेश भाजपा में खलबली में जाकर रख दिया जिसमें प्रदेश भाजपा ने अनुशासन की कार्रवाई का डंडा चलाते हुए दो पार्षदों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन कर दिया है।
रायगढ़ जिले में बहुत चर्चित नगर पंचायत के रूप में घरघोड़ा का नाम शामिल है घरघोड़ा नगर पंचायत कोयला खदान के बीच घिरा होने के चलते हीरे की तर्ज पर प्रदेश में चमकता है। भाजपा कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए शुरुआत से ही यह एड़ी चोटी का दमखम लागत आई है। इस बीच निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा को यहां तगड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस से बागी होकर लडऩे वाले सुरेंद्र सिल्लू चौधरी ने दिया। वही पार्षदों की बहुमत संख्या नगर पंचायत में भाजपा के पास थी, यह संख्या उपाध्यक्ष बनने के लिए काफी था परंतु बीजेपी के भीतर रहकर ही गद्दारी करने वाले गद्दार पार्षदों के चलते भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा और क्रॉस वोटिंग के चलते अल्पमत वाली कांग्रेस को बहुमत मिल गया और उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी की ताजपोशी हो गई।
भाजपा ने अनुशासनहिनता मानते हुए लिया संज्ञान
जिस पर श्याम भोजवानी तथा अनिल लकड़ा दोनों के नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध मतदान किये जाने पर पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यह अनुशासन भंग करने की परिधि में आता है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने पार्टी विरोधी कार्य करने में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अनुशासनहीनता के उक्त कार्रवाई के बाद पार्टी के भीतर रहकर ही गद्दारी करने वाले नेताओं में खलबली मच चुकी है।

Total Page Visits: 56 - Today Page Visits: 1
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण…स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

  रायगढ़, 19 मई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के...

मरीज के कूल्हे की हड्डी टूटी ऑपरेशन होते ही लगाए शादी के फेरे …धन्यवाद dr aharnish , धन्यवाद रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल

  रायगढ़। मरीज प्रकाश मौर्या के पिता मोहन लाल मौर्या,ग्राम बंजारी,जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का कहना है कि हम बहुत बहुत आभारी हैं रायगढ़ आर्थो एण्ड...

इंस्टाग्राम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

  रायगढ़, 18 मई 2025 – नौकरी दिलाने के नाम पर रायपुर की एक महिला को इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसे में लेकर रायगढ़ बुलाकर...

तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल

  रायगढ़ । रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के...

100 करोड़ के बजरमूडा मुआवजा घोटाला में एसडीएम समेत 7 अधिकारी कर्मचारी पर FIR के आदेश

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। बजरमुड़ा मुआवजा घोटाले में राज्य स्तरीय जांच टीम व राजस्व विभाग के अपर सचिव के निर्देश के करीब साल भर बाद जिला...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!