Monday, May 19, 2025
Homeब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवीन्द्र गबेल निर्विरोध निर्वाचित…जिला पंचायत उपाध्यक्ष...

रायगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रवीन्द्र गबेल निर्विरोध निर्वाचित…जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर दीपक सिदार निर्विरोध निर्वाचित

 

रायगढ़. जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने अपना परचम लहरा दिया है। यहां भाजपा की शिखा रविन्द्र गबेल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। तो उपाध्यक्ष दीपक सिदार निर्विरोध चुन लिए गए है। जिला पंचायत अध्यक्ष खरसिया विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली है और जिला पंचायत क्रमांक 7 से चुनाव जीत कर वह अध्यक्ष बनी है। रायगढ़ जिले में 18 जिला पंचायत सदस्यों में इस बार भाजपा के 16 सदस्य जीत कर जिला पंचायत पहुंचे हैं। जिसमें भाजपा हाईकमान द्वारा शिखा रविन्द्र गबेल को अध्यक्ष पद पर खड़ा किया था और कांग्रेस के मात्र दो सदस्य रहने के चलते उनका कोई भी प्रतिद्वंदी मैदान में नही उतरा जिसके बाद भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिखा रविन्द्र गबेल को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। इस संबंध में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने उन्हें इस योग्य समझा उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो अकेली अध्यक्ष नही बनी है बल्कि कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से उन्हें यह पद मिला है। जनता के कार्यो के लिये वे सदैव कार्य करते हुए विकास के कार्यो को गति देगी।
इससे पहले जिला पंचायत में कांग्रेस का दबदबा था और खरसिया विधानसभा क्षेत्र के धनागर से चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल अध्यक्ष बने थे। लेकिन इस बार भाजपा ने पुरानी हार का न केवल बदला लिया बल्कि जिला पंचायत से कांग्रेस का सुपडा साफ कर दिया।

Total Page Visits: 59 - Today Page Visits: 1
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और शालाओं का युक्तियुक्तकरण…स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा कदम

  रायगढ़, 19 मई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था को अधिक सशक्त, संतुलित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों के...

मरीज के कूल्हे की हड्डी टूटी ऑपरेशन होते ही लगाए शादी के फेरे …धन्यवाद dr aharnish , धन्यवाद रायगढ़ आर्थो एंड जनरल हॉस्पिटल

  रायगढ़। मरीज प्रकाश मौर्या के पिता मोहन लाल मौर्या,ग्राम बंजारी,जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का कहना है कि हम बहुत बहुत आभारी हैं रायगढ़ आर्थो एण्ड...

इंस्टाग्राम में नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म: महिला थाना रायगढ़ ने आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा जेल

  रायगढ़, 18 मई 2025 – नौकरी दिलाने के नाम पर रायपुर की एक महिला को इंस्टाग्राम के माध्यम से झांसे में लेकर रायगढ़ बुलाकर...

तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल

  रायगढ़ । रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के...

100 करोड़ के बजरमूडा मुआवजा घोटाला में एसडीएम समेत 7 अधिकारी कर्मचारी पर FIR के आदेश

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। बजरमुड़ा मुआवजा घोटाले में राज्य स्तरीय जांच टीम व राजस्व विभाग के अपर सचिव के निर्देश के करीब साल भर बाद जिला...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!