Sunday, May 18, 2025
Homeदेश - विदेशमहाराष्ट्र की जीत से गदगद मोदी, बोले- जनता ने वंशवाद को नकारा,...

महाराष्ट्र की जीत से गदगद मोदी, बोले- जनता ने वंशवाद को नकारा, कांग्रेस ने अपने साथियों की भी लुटिया डुबो दी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि ताजा चुनावी नतीजों ने विकास के संदेश को समर्थन दिया है और कांग्रेस व उसके सहयोगियों द्वारा फैलाई गई झूठ और विश्वासघात की राजनीति को धूल चटाई है। राष्ट्र को प्रथम रखने वाले दलों को मतदाताओं ने स्वीकारा है जबकि कुर्सी को प्राथमिकता पर रखने वाले दलों को नकार दिया है। मतदाता अस्थिरता नहीं चाहते हैं।
एक हैं तो सेफ हैं
यहां भाजपा मुख्यालय में एक सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव और विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों में विभाजनकारी ताकतों, नकारात्मक और वंशवादी राजनीति को हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों ने स्थिरता के लिए वोट दिया है और अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करने वालों को करार सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र चुनाव का संदेश एकता का है और यह एक हैं तो सेफ हैं के नारे पर भी मुहर लगाता है।
सभी वर्गों ने भाजपा को वोट दिया
मोदी ने कहा कि वह झारखंड के लोगों के सामने नतमस्तक हैं और भाजपा राज्य के विकास के लिए और अधिक उत्साह से काम करेगी। पीएम ने कहा कि ‘एक हैं तो सेफ हैं’ पूरे देश के लिए महामंत्र बन गया है और इसने उन लोगों को दंडित किया है जो देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटना चाहते थे। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों ने भाजपा को वोट दिया है।
राष्ट्र प्रथम में विश्वास
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके तंत्र ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ फैलाकर वे एससी, एसटी और ओबीसी को छोटे-छोटे समूहों में बांट सकते हैं। यह उनके मुंह पर जोरदार तमाचा है। लोगों ने विभाजनकारी ताकतों को धूल चटा दी है। कांग्रेस और उसके सहयोगी देश के मूड की बदलती वास्तविकताओं को समझने में विफल रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मतदाता अस्थिरता नहीं चाहते हैं और वे राष्ट्र प्रथम में विश्वास करते हैं और कुर्सी पहले का सपना देखने वालों को पसंद नहीं करते हैं।
नड्डा बोले- जनता ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकारा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों के उप चुनावों में पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने देश के विकास के लिए पीएम के दृष्टिकोण पर फिर अपनी मुहर लगा दी है। विपक्ष की विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति को लोगों ने नकार दिया है।
घुसपैठ के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नड्डा ने झारखंड में भाजपा को मिले जनादेश को स्वीकार किया और कहा कि उनकी पार्टी राज्य में रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी। बांग्लादेश से घुसपैठ के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेगी। जो लोग देश को जाति के आधार पर बांट रहे थे और लोगों को गुमराह कर रहे थे, वे इन चुनावों में औंधे मुंह गिरे हैं।
उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा
उन्होंने कहा कि इन चुनावों और हाल ही में हरियाणा में हुए चुनावों के नतीजों ने आईएनडीआई गठबंधन के उन लोगों को जवाब दिया है जो इस भ्रम में जी रहे थे कि वे तुष्टीकरण की राजनीति कर, लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटकर सत्ता हासिल कर लेंगे। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी, लेकिन ठाकरे ने सत्ता के लालच के आगे झुककर महाराष्ट्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया।

Total Page Visits: 36 - Today Page Visits: 1
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल

  रायगढ़ । रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के...

100 करोड़ के बजरमूडा मुआवजा घोटाला में एसडीएम समेत 7 अधिकारी कर्मचारी पर FIR के आदेश

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। बजरमुड़ा मुआवजा घोटाले में राज्य स्तरीय जांच टीम व राजस्व विभाग के अपर सचिव के निर्देश के करीब साल भर बाद जिला...

तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का भव्य शुभारंभ

  घरघोड़ा। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित "बालिका सशक्तिकरण अभियान" के तीसरे संस्करण का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य...

भू अर्जन के लिए प्रस्ताव या अधिसूचना प्राप्त भूमि की अब नहीं होगी बिक्री, डाइवर्सन या बंटवारा….छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता में किया गया है...

  रायगढ़, 16 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भू राजस्व अधिनियम, 2024 के अंतर्गत भू राजस्व संहिता में संशोधन किया गया है। जिसके...

रायगढ़: मंगलवार को अब दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होता है जनदर्शन….आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से कर दिया...

  रायगढ़/ पूर्व में प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय एवं स्थान में...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!