Sunday, May 18, 2025
Homeदेश - विदेशदुनियाभर में छाया श्रीलंका की एयरलाइंस का विज्ञापन, रामकथा का किया अद्भुत...

दुनियाभर में छाया श्रीलंका की एयरलाइंस का विज्ञापन, रामकथा का किया अद्भुत चित्रण, हिंदू धर्म ग्रंथ की प्रामाणिकता समझायी

नई दिल्ली। रामकथा के जरिये श्रीलंका की एयरलाइंस ने ना सिर्फ पर्यटकों का बेड़ा पार करेगी बल्कि भारतीयों के मन-मस्तिष्क में गहरा असर छोड़ रही है। प्राचीन संस्कृति का इतना सुंदर, भावपूर्ण और मनमोहक चित्रण शायद ही पहले कभी किसी कंपनी ने किया हो। मात्र पांच मिनट में सारी दुनिया को विश्वास दिला दिया गया कि रामायण कोई कथा नहीं बल्कि भारतीय व श्रीलंकाई इतिहास का प्रामाणिक दस्तावेज है जो श्रीलंका यानी लंका की मनोरम यात्रा के लिए प्रेरित किया गया है।
इंटरनेट पर वायरल हुआ विज्ञापन
इस अद्भुत विज्ञापन ने भारतीयों ही नहीं बल्कि विश्व भर के पर्यटकों के मन में कम से कम एक बार श्रीलंका जाकर इतिहास के इन दुलर्भ पन्नों को पलटने की ललक जगा दी है। इंटरनेट पर इस विज्ञापन को मिले करोड़ों हिट इसके साक्षी हैं। एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो में एक भारतीय दादी मां अपने पोते को कहानी की एक किताब से रामायण के बारे में बताती हैं। वह बताती हैं कि श्रीलंका में आज भी वह स्थान मौजूद हैं जो रामायण में बताए गए हैं। वह यह भी बताती हैं कि माता सीता का अपहरण कर राक्षस राजा रावण उन्हें लंका में कहां ले गया था।
रावण की गुफा भी दिखाई गई
कहानी सुनाते हुए एनिमेशन की सहायता ली गई है जो कुछ ही क्षणों में लंका के मूल स्थान में बदल जाते हैं। मनोरम दृश्यों वाली इस यात्रा में इला के निकट स्थित रावण की गुफा को भी दिखाया गया है, जहां रावण सीता को अशोक वाटिका ले जाने से पहले ले गया था। प्रसिद्ध तीर्थ सीता अम्मन मंदिर दिखाया गया है। फिर दादी मां बताती हैं कि कैसे भगवान राम की वानर और भालुओं की सेना ने भारत को लंका से जोडऩे वाला राम सेतु बनाया था जो आज भी भारत में रामेश्वरम से श्रीलंकाई समुद्र तक देखा जा सकता है।

अंग्रेजी में जारी हुआ विज्ञापन
विज्ञापन में यह भी बताया गया है कि लक्ष्मण के जीवन की रक्षा के लिए हनुमान जी संजीवनी बूटी लाने के लिए पूरा पहाड़ उठा लाए थे। इंटरनेट पर अंग्रेजी भाषा के इस विज्ञापन के वीडियो को दुनिया भर में लोगों ने सराहा है। एक यूजर ने कमेंट में कहा कि वह अगले साल अपने दोस्तों के साथ जापान जाने की योजना बना रहा था, लेकिन अब वह सब श्रीलंका जाएंगे।
खूबसूरत अंदाज में ऐतिहासिक स्थलों का चित्रण
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि वह नहीं जानते थे कि श्रीलंकाई लोगों ने अब तक रामायणकालीन स्थानों को इतना संजो कर रखा है। इस विज्ञापन में इन ऐतिहासिक स्थलों को खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया है। एक अन्य ने कहा कि इस शानदार विज्ञापन ने बचपन की राम कथा की यादों को फिर से ताजा कर दिया। श्रीलंकाई एयरलाइंस ने अपने विज्ञापन के जरिये प्राचीन हिंदू ग्रंथ रामायण को लोगों के दिलों में जीवंत कर दिया। साथ ही इन प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों के हवाई भ्रमण के लिए पर्यटकों की रुचि अनुरूप पैकेज का भी उल्लेख किया है।

Total Page Visits: 37 - Today Page Visits: 1
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल

  रायगढ़ । रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के...

100 करोड़ के बजरमूडा मुआवजा घोटाला में एसडीएम समेत 7 अधिकारी कर्मचारी पर FIR के आदेश

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। बजरमुड़ा मुआवजा घोटाले में राज्य स्तरीय जांच टीम व राजस्व विभाग के अपर सचिव के निर्देश के करीब साल भर बाद जिला...

तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का भव्य शुभारंभ

  घरघोड़ा। तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित "बालिका सशक्तिकरण अभियान" के तीसरे संस्करण का शुभारंभ गरिमामयी वातावरण में किया गया। इस अभियान का उद्देश्य...

भू अर्जन के लिए प्रस्ताव या अधिसूचना प्राप्त भूमि की अब नहीं होगी बिक्री, डाइवर्सन या बंटवारा….छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता में किया गया है...

  रायगढ़, 16 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भू राजस्व अधिनियम, 2024 के अंतर्गत भू राजस्व संहिता में संशोधन किया गया है। जिसके...

रायगढ़: मंगलवार को अब दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होता है जनदर्शन….आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से कर दिया...

  रायगढ़/ पूर्व में प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय एवं स्थान में...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!