Thursday, March 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के पद के लिए वर्गवार मैरिट चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

 

 

रायगढ़, 13 दिसम्बर 2025/ जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के अंतर्गत आरक्षक जीडी एवं आरक्षक चालक ट्रेड के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा, लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा तथा बोनस अंकों के आधार पर पदवार, जिलावार एवं वर्गवार चयन एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की गई। उक्त सूची को पुलिस मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in पर अपलोड किया गया है। साथ ही चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची की जानकारी कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सूचना पटल पर भी चस्पा कर दी गई है, ताकि अभ्यर्थी समय पर जानकारी प्राप्त कर सकें।

पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़ एवं अध्यक्ष चयन समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर रेंज के अंतर्गत भर्ती केंद्र क्रमांक-02 रायगढ़ में यह भर्ती प्रक्रिया 16 नवंबर 2024 से 7 जनवरी 2025 तक पुलिस लाइन उर्दना, रायगढ़ में आयोजित की गई। इस दौरान जिला रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण, शारीरिक नापतोल एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा में सम्मिलित योग्य अभ्यर्थियों को नियमानुसार विज्ञापित पदों के विरुद्ध 15 गुना के अनुपात में चयनित करते हुए 14 सितंबर 2025 को लिखित परीक्षा में सम्मिलित कराया गया। लिखित परीक्षा के उपरांत आरक्षक चालक ट्रेड के अभ्यर्थियों का 17, 18 एवं 19 नवंबर 2025 को उप समिति द्वारा ट्रेड टेस्ट आयोजित किया गया।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles