Wednesday, March 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जीपीएफ के लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए 15 से 17 दिसंबर तक रहेगा विशेष शिविर

 

रायगढ़, दिसंबर 2025। जिले के अभिदाता एवं अभिदात्रियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ ) से संबंधित वर्षों से लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक जिला कोषालय रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जीपीएफ ऋणात्मक शेष, गुमशुदा कटौतियाँ और डॉर्मेंट खातों के मामलों का निराकरण किया जाएगा।

जिला कोषालय श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि महालेखाकार कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी वर्षवार लेखापर्ची एवं ब्याज गणना पत्रक में दर्ज कटौतियों और आहरणों का विभागीय अभिलेखों एवं संबंधित अधिकारियों के जापीएफ पासबुक से सूक्ष्म परीक्षण एवं मिलान आवश्यक है। शिविर के दौरान इन अभिलेखों का सटीक मिलान होना अनिवार्य है, जिससे कर्मचारियों से जुड़े जीपीएफ मामलों का अंतिम भुगतान सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

जिला कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिविर के पूर्व अपने-अपने विभागों के अभिलेखों की पूर्ण जाँच कर लें और दस्तावेज़ों के साथ अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित हों। अधिकारियों की अनुपस्थिति या अभिलेखों के अभाव में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण बाधित हो सकता है, इसलिए समयबद्ध उपस्थिति को अनिवार्य माना गया है।

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles