
रायगढ़। जिले के पर्यटक स्थलों में वन भोज करने पर 150रूपये से 250 रूपये तक सरचार्ज अदा करना होगा।। यह हम नहीं बल्कि रायगढ़ वनमण्डलाधिकारी के नए आदेश में साफतौर से उल्लेखित किया गया है।। फरमान जारी होते ही पिकनिक स्पॉट के मुख्य द्वार पर इस आशय के नए रेट लिस्ट के साथ पोस्टर भी चिपका दिए गए है।। एकाएक हुए इस मूल्य वृद्धि ने पर्यटकों का मजा किरकिरा कर दिया है।।अब वे वन भोज करने से कतरा रहे है।। बता दे 14 जनवरी से पहले तक आमतौर से सभी पिकनिक स्पॉट पर 5 से 10 रुपये तक ही प्रवेश राशि थी,जिसकों अदा करने के बाद पर्यटक परिवार समेत वन भोज का लुत्फ उठाते थे।।लेकिन नए आदेश के बाद जायका पूरी तरह से बदल गया है।। इसका सीधा असर पर्यटन क्षेत्रों के आवक पर हुआ है।। हजारों की संख्या में आने वाले पर्यटक अब गिनती में सिमटने लगे है।।