Friday, May 16, 2025
Homeछत्तीसगढ़मोहन मरकाम का बड़ा आरोप- ब्रह्मानंद नेताम पर लगाया रेप का आरोप,

मोहन मरकाम का बड़ा आरोप- ब्रह्मानंद नेताम पर लगाया रेप का आरोप,

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा परेशानियों से घिर सकती है। जहां भानुप्रतापपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जहां कांकेर में आज कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा खुलासा किया है। भाजपा के प्रत्याशी के बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल यह मामला झारखंड के जमशेदपुर जिला के थाना टेल्को में अपराध पंजीबद्ध है जिसकी क्रमांक 84 /2019 को 15 मई 2019 को 366ए, 376,376(3) 376डीबी 120 बी भादवि 4,6 पास्को एक्ट एवं 4,5,6,7, 9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है। कांग्रेस की इस बड़े खुलासे से भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा को बहुत बड़ा असर पड़ सकता है। ब्रह्मानंद नेताम पर आरोप है कि झारखंड के जमशेदपुर के थाना बेल को अंतर्गत एक 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर आरोप हैं।
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने आज कांकेर में पीसी करके भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम पर बड़ा आरोप लगाया है। प्रेस वार्ता कर भाजपा प्रत्याशी ब्रहमानन्द नेताम को झारखंड में पाक्सो एक्ट का आरोपी बताया है साथ ही नामाकन फार्म में जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है. ब्रह्मानंद नेताम का कहना है जमशेदपुर के टेलको थाने में मामला दर्ज है। आगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सावित्री मंडावी ही जीतेंगी।
कांग्रेस ने दिवंगत मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। मोहन मरकाम ने कहा कि सावित्री मंडावी उच्च शिक्षित और संवेदनशील महिला हैं। वे मनोज मंडावी के जनकल्याणकारी कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदार रही हैं। मोहन मरकाम ने कहा है कि भानुप्रतापपुर की जनता अपने विधायक को श्रद्धांजलि स्वरूप सावित्री मंडावी के पक्ष में ही मतदान करेगी। भानुप्रतापपुर का एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने के लिये सक्रिय हो चुका है। सरकार के 4 साल के काम ही हमारी जीत का आधार बनेगी।
मरकाम ने प्रेसवार्ता में मीडिया से कहा कि झारखंड के जमशेदपुर में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म में भाजपा प्रत्याशी के शामिल होने का आरोप है. दुष्कर्म के आरोपी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है. मोहन मरकाम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से ब्रम्हानंद नेताम से आपराधिक जानकारी छुपाई है. झांरखण्ड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तारी की मांग की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की जाएगी. तत्काल नामांकन निरस्त करने की मांग की.
मरकाम ने कहा कि 5 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज है, जिसमें ब्रम्हानंद नेताम का नाम भी शामिल है. ब्रम्हानंद नेताम बलात्कार, देह व्यापार, पॉक्सो एक्ट के आरोपी हैं. आपराधिक जानकारी छुपाई है. चालान में अपराधी घोषित हैं. जमशेदपुर में बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने में एक हैं. मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने आप को चरित्रवान कहती है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है. ब्रम्हानंद भी जेल जाने के कगार में हैं. मामले की जांच के दौरान शीतल निवासी सरदानी दरबार, सुरेंद्र कुमार सिंह को भी मई में गिरफ्तार किया गया था. इन सबका भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने अपने नाम निर्देशन पत्र में उल्लेख नहीं किया है.
ये धाराएं दर्ज
मरकाम के मुताबिक इस संबंध में जिला जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध कमांक 84 / 2019 धारा दिनांक 15.06.2019 धारा 366 ए, 376, 376(3), 376 डी बी 120 बी भादवि 4.6 पॉक्सो एक्ट एवं 4,5,6,7,9 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम दर्ज है.
किसी भी दस्तावेज की आधिकारिक पुष्टि आगाज न्यूज़ नहीं करता है। सोशल मीडिया में जो पर्चे वायरल हो रहे है उनके तस्वीरें देखें। हम इस खबर की पुष्टि नहीं करते है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है।

Total Page Visits: 67 - Today Page Visits: 1
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

भू अर्जन के लिए प्रस्ताव या अधिसूचना प्राप्त भूमि की अब नहीं होगी बिक्री, डाइवर्सन या बंटवारा….छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता में किया गया है...

  रायगढ़, 16 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भू राजस्व अधिनियम, 2024 के अंतर्गत भू राजस्व संहिता में संशोधन किया गया है। जिसके...

रायगढ़: मंगलवार को अब दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होता है जनदर्शन….आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से कर दिया...

  रायगढ़/ पूर्व में प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय एवं स्थान में...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष पहल: केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी में 8 करोड़ 22 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय...

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग हेतु 8 करोड़...

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

  रायगढ़, 15 मई 2025/ रायगढ़ जिले में आवास निर्माण की प्रगति को लेकर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने आज खरसिया और तमनार...

शादी में डीजे को लेकर मारपीट : कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

  रायगढ़ । कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर पुरानी बस्ती में 08-09 मई 2025 की दरम्यानी रात शादी समारोह में हुए विवाद के बाद चार...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!