Friday, May 16, 2025
Homeब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़ शहर के मध्य ऐतिहासिक मशाल यात्रा की शक्ल में युवा कांग्रेस...

रायगढ़ शहर के मध्य ऐतिहासिक मशाल यात्रा की शक्ल में युवा कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का हुआ समापन

 

रायगढ़ – युवा कांग्रेस जिला रायगढ शहर अध्यक्ष आशीष जायसवाल नेतृत्व में युवा कांग्रेस के द्वारा शहर में शनिवार की रात ,सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल एवं रायगढ विधायक प्रकाश नायक,महापौर जानकी काटजू,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव राकेश पांडे की उपस्थिति में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभियान के तहत मशाल रैली निकाली गई। ज्ञात हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश भर में पिछले दो महीनों से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें आमजन को भारत जोड़ो यात्रा की विशेषताएं बताई जा रही है। शहर में भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम के प्रथम दिन इंदिरा नगर में स्थित, देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण के साथ इस यात्रा की शुरूआत हुई थी। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार रायगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत 12 नवम्बर को शहर के इंदिरा नगर से किया गया था।
जिसके बाद रायगढ़ शहर ही नहीं बल्कि पुरे विधानसभा क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा जोन टू जोन निकाली गई जिसमें पहले शहर के इंदिरा नगर से ढिमरापुर चौक , चक्रधर नगर से पूर्वांचल तो वहीं पूसौर और सरिया में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई। ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में लगातार पिछले दो महीनों से भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं। फैले डर के माहौल को जनता के अंदर से निकालने और लोगो को नफरत मिटाने के उद्देश्य को सामने रखकर भारत के एक एक नागरिक को भारत जोड़ने का संदेश दे रहे हैं जिसमें वे देश के हर वर्ग हर धर्म और सामुदाय से मिल रहें हैं। इसी को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा , ने प्रदेश में भी इस यात्रा के लिए हरी झंडी दी थी। जिसके बाद प्रदेश भर में युवा कांग्रेस के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई वहीं रायगढ़ में भी युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल के सक्रीय नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई जिसका समापन विशाल मशाल यात्रा के रूप में निकालकर किया गया। रायगढ़ विधानसभा स्तरीय भारत जोड़ो यात्रा का समापन शहर के प्रमुख स्टेशन चौक, महात्मा गांधी चौक , सुभाष चौक , हंडी चौक होते हुए सत्तीगुड़ी चौक में मशाल यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने लोगों को संबोधित किया और भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा का आह्वान किया जिसको लेकर खुद राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से देश भर में भ्रमण कर रहे हैं। आशीष जायसवाल ने कहा कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी भारत देश में एकता, सद्भावना ,भाईचारे ,अमन चैन की भावना को लेकर हजारों किलोमीटर की पदयात्रा के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर चल रहे हैं। जिसका अनुशरण करते हुए उनके संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा यहां भी यात्रा निकाली गई युवा कांग्रेस के नेताओ में उक्त पदयात्रा को लेकर जबरदस्त जोश देखने को मिला युवा कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा नफऱत छोड़ो – भारत जोड़ो, मिले कदम – जुड़े वतन, जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो , के नारो के साथ पदयात्रा निकाकर जन – जन को संदेश देते हुए विशाल मशाल यात्रा निकालकर यात्रा का समापन किया। इस पूरे 8 दिवसी पदयात्रा कार्यक्रम में प्रत्येक जोन वार , युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आशीष यादव, उपाध्यक्ष रीता सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष सुजॉय रॉय, महसचिव अनमोल अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दिन निराला,उपाध्यक्ष अज़हर , प्रभात मिंज, महासचिव अनुराग गुप्ता एवं तरुण गोयल,अखलाख खान,लोकेश देवांगन,रतन कान्हेरे, मानशी शर्मा,योगेश चौहान, ने महती भूमिका निभाई कार्यक्रम के दौरान मुख्य से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी , विधायक प्रतिनिधि राजेश भारद्वाज जी,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक जी महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान जी,nsui जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन जी एवम सम्मानीय पार्षदगण, एल्डरमेन,जनप्रतिनिधि,कांग्रेस सेवादल,पिछड़ा वर्ग, इंटक,महिला कांग्रेस,मीडिया विभाग, अन्य प्रकोष्ठ के साथ साथ सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस, युवा कांग्रेस nsui की नेता कार्यकर्ता शामिल रहे।

Total Page Visits: 66 - Today Page Visits: 1
Aagaz News
Aagaz News
आगाज़ न्यूज़ संपादक - VIVEK SHRIVASTAVA BOIRDADAR NEAR GAYTRI MANDIR RAIGARH. MO. 9425572311, 8770922670 MAIL - cgraigarh5@gmail.com

भू अर्जन के लिए प्रस्ताव या अधिसूचना प्राप्त भूमि की अब नहीं होगी बिक्री, डाइवर्सन या बंटवारा….छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता में किया गया है...

  रायगढ़, 16 मई 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में भू राजस्व अधिनियम, 2024 के अंतर्गत भू राजस्व संहिता में संशोधन किया गया है। जिसके...

रायगढ़: मंगलवार को अब दोपहर 12 बजे से कलेक्टर चेंबर-प्रतीक्षा कक्ष में आयोजित होता है जनदर्शन….आवेदकों के पंजीयन प्रातः 11 बजे से कर दिया...

  रायगढ़/ पूर्व में प्रति सप्ताह मंगलवार को दोपहर 1 बजे से सृजन सभाकक्ष में आयोजित होने वाले कलेक्टर जनदर्शन के समय एवं स्थान में...

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की विशेष पहल: केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी में 8 करोड़ 22 लाख की लागत से बनेगा उच्चस्तरीय...

  आगाज़ न्यूज/रायगढ़। केलो विहार से कयाघाट मार्ग तक केलो नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग हेतु 8 करोड़...

पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

  रायगढ़, 15 मई 2025/ रायगढ़ जिले में आवास निर्माण की प्रगति को लेकर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव ने आज खरसिया और तमनार...

शादी में डीजे को लेकर मारपीट : कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल

  रायगढ़ । कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर पुरानी बस्ती में 08-09 मई 2025 की दरम्यानी रात शादी समारोह में हुए विवाद के बाद चार...

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!