Tuesday, April 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

“ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के रूप में ताड़ी विक्रय पर रायगढ़ में पहली बड़ी कार्रवाई, 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त

 

 

14 अप्रैल, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में ग्राम सुपा में ताड़ी के अवैध कारोबार पर पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए 265 लीटर अवैध ताड़ी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम सुपा में वेलकम ढाबा के पास सैदुलु करिंगुला द्वारा अवैध रूप से ताड़ी का विक्रय के लिए ग्राहक इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से विभिन्न रंग के कुल 11 प्लास्टिक जरीकेनों में भरी 265 लीटर अवैध ताड़ी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 10,600 रुपये है। जब्त सामग्री को गवाहों के समक्ष सील बंद किया गया।

 

*आरोपी सैदुलु करिंगुला पिता मलैया करिगुला, निवासी ग्राम अकाराम थाना साली गौरारंग जिला नलगोंडा (तेलंगाना) हाल मुकाम ग्राम सुपा* के विरुद्ध धारा 34(1), 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस, सहायक उप निरीक्षक प्रेम साय भगत, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, बिहारी एक्का तथा आरक्षक धर्नुजय चंद बेहरा एवं दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुसौर पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

 

 

विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
VIVEK SHRIVASTAVAhttp://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़

Popular Articles