रायगढ़ 18 मई । खाद्य तेल व किराना सामानों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस द्वारा किराना बाजारों पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर चक्रधर नगर,जूटमिल ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष चौबे एवं मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू के संयुक्त नेतृत्व में चक्रधर नगर क्षेत्र के किराना बाजारों के सामने खाद्य सामग्री के बढ़ते दामों का प्रतीकात्मक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
उक्त धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने केंद्र व राज्य सरकार की भाजपा सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए तख्ती लेकर और खाद्य सामग्री के बढ़े कीमतों को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान खाद्य सामग्री किराना दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से किरानों सामनों के बढ़े हुए कीमतों पर संवाद स्थापित करते हुए प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया उसपर प्रतिक्रियास्वरूप सभी लोगों ने बढ़ती कीमतों पर रोषपूर्ण असंतोष जाहिर करते हुए भाजपा सरकार की कुप्रबंधन गलत नीतियों को लूट वाली नीति बताते हुए भारी आक्रोश जाहिर किया ।
धरना व विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के वजह से खाद्य सामग्रियों के कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है जिसके परिणामस्वरूप रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोगों से लेकर सभी निम्न वर्ग,मध्यम वर्ग,किसान वर्ग,छोटे मोटे रोजगार करने वाले जनसामान्य लोगों के रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है, लोगों को स्वादिष्ट,पौष्टिक, अच्छा भोजन नसीब नहीं हो रहा है ।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया आवश्यक सामग्री के दाम कांग्रेस शासन मनमोहन सरकार की तुलना में मोदी राज में बेहताशा बढ़ी है ।



