HomeRaigarh Newsसिंघल स्टील में "सेफ इंडक्शन फर्नेस ऑपरेशन" पर कार्यशाला आयोजित

सिंघल स्टील में “सेफ इंडक्शन फर्नेस ऑपरेशन” पर कार्यशाला आयोजित

 

 

रायगढ़।

सिंघल स्टील एंड पावर लिमिटेड में 8 अगस्त 2026 को कार्यालय उप संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के तत्वावधान में “Safe Induction Furnace Operation” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के 20 कारखानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फर्नेस संचालन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अपनाना था।

कार्यशाला में प्रेजेंटेशन और पैनल डिस्कशन के माध्यम से सुरक्षित फर्नेस ऑपरेशन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने फर्नेस संचालन, रख-रखाव और आपातकालीन प्रबंधन के मानकों पर जानकारी साझा की।

कार्यशाला में सिंघल स्टील के सेफ्टी हेड श्री चौहान की टीम द्वारा “सुरक्षित फर्नेस ऑपरेशन” पर मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इसमें फर्नेस शुरू करने से पहले की जांच, संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां और शटडाउन प्रक्रिया को बताया गया।

 

सुरक्षित कार्य पद्धति अपनाने पर जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंघल स्टील के जनरल मैनेजर  गिरेंद्र मिश्रा ने कहा कि उद्योग में उत्पादकता के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी प्रतिभागी कारखानों से फर्नेस संचालन में निर्धारित सुरक्षित कार्य पद्धतियों को अनिवार्य रूप से अपनाने पर जोर दिया।

कार्यशाला में शामिल सभी 20 कारखानों ने इसे उद्योगों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव दिया। कार्यशाला को उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा राहुल पटेल ने भी संबोधित किया।

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments