HomeRaigarh News“ऑपरेशन आघात” के तहत छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ और चौकी खरसिया पुलिस...

“ऑपरेशन आघात” के तहत छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ और चौकी खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 131 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

 

रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कल दिनांक 23/06/2026 को थाना छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर *कुल 131 लीटर से अधिक अवैध महुआ, देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त* की गई है। कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

🔹 *छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 65 लीटर महुआ शराब बरामद*

 

थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा कल दो बड़ी शराब रेड कार्रवाई की गई । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हाटी रेलवे पुल के पास सियान सिंह राठिया अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सियान सिंह राठिया (65 वर्ष) निवासी ग्राम हाटी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹5,000 है, जब्त कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

 

इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में ग्राम खर्रा कटेलपारा निवासी हिरमेत बाई धनवार (40 वर्ष) को घर के पास शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपिया के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹170 बरामद कर जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

🔹 *तमनार पुलिस ने खुरूसलेगा में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब जब्त की*

 

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि ग्राम खुरूसलेगा में कार्तिक टोप्पो अवैध शराब बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी कार्तिक टोप्पो (43 वर्ष) के कब्जे से 22 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

🔹 *चक्रधरनगर पुलिस की रेड कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार*

 

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मिली सूचना पर ग्राम सियारपाली में दबिश देकर राजकुमारी चौहान (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। महिला के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

🔹 *कोतरारोड़ पुलिस ने ठेले से देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की*

 

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में कल कोतरारोड़ पुलिस द्वारा खैरपुर जिंदल पार्किंग रोड किनारे ठेले में शराब बेच रही सोहरी देवी चौधरी (40 वर्ष) निवासी गोरखा पतरापाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब तथा 8 पाव अंग्रेजी शराब कुल 5.040 लीटर शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

 

🔹 *चौकी खरसिया पुलिस की बैक-टू-बैक कार्रवाई, दो वाहन भी जब्त*

 

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पहली कार्रवाई में पुलिस ने हमालपारा बस स्टैंड के पास एक स्कूटी सवार को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम मोहन सिंह सिदार बताया, लेकिन आधार कार्ड की जांच में उसकी वास्तविक पहचान योगेश सिदार (35 वर्ष) निवासी गोरखा वार्ड क्रमांक-43, रायगढ़ के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 9 लीटर 50 मिलीलीटर बीयर, देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई। आरोपी द्वारा फर्जी नाम बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी सामने आया।

दूसरी कार्रवाई में ग्राम खोरसीपाली निवासी देवकुमार यादव (25 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AP-6121 जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

 

 

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments