HomeRaigarh Newsव्यापारियों ने दिखाई दरियादिली: ट्राइबल हॉस्टल के बच्चों को दिए 230 वॉलीबॉल...

व्यापारियों ने दिखाई दरियादिली: ट्राइबल हॉस्टल के बच्चों को दिए 230 वॉलीबॉल और 120 नेट

 

 

रायगढ़। रायगढ़ व्यापारिक संगठन द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत खेल सामग्री वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन की ओर से ट्राइबल डिपार्टमेंट के अंतर्गत संचालित हॉस्टलों में रहने वाले बच्चों के लिए 230 वॉलीबॉल और 120 नेट प्रदान किए गए।

 

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हॉस्टल में रहने वाले आदिवासी बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ें, इसी उद्देश्य से यह सहयोग किया गया है। कई हॉस्टलों में खेल सामग्री की कमी के कारण बच्चे चाहते हुए भी अभ्यास नहीं कर पाते थे। वॉलीबॉल मिलने से अब बच्चे नियमित रूप से खेल सकेंगे।

 

इस अवसर पर व्यापारिक संगठन के सदस्यों ने कहा कि आगे भी शिक्षा और खेल से जुड़ी जरूरतों के लिए संगठन सहयोग करता रहेगा। ट्राइबल विभाग के अधिकारियों और हॉस्टल अधीक्षकों ने व्यापारिक संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सामग्री से बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और वे जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments