HomeRaigarh Newsनीट यूजी परीक्षा के लिए प्रशासन की विशेष तैयारी, अभ्यर्थियों व अभिभावकों...

नीट यूजी परीक्षा के लिए प्रशासन की विशेष तैयारी, अभ्यर्थियों व अभिभावकों को मिलेगी निःशुल्क बस सुविधा, प्रशासन ने जारी की प्रभारी व चालकों की सूची

 

 

रायगढ़, 19 जून 2026/ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 21 जून को आयोजित होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थियों को रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और वापस लाने के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की गई है।

प्रशासन द्वारा परिवहन व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए राजस्व पटवारियों को वाहन प्रभारी नियुक्त किया गया है। रेलवे स्टेशन, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड और केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से बसें संचालित की जाएंगी। रेलवे स्टेशन रायगढ़ के लिए बस क्रमांक सीजी-13-एबी-9050 में वाहन प्रभारी श्री शुक्ल प्रधान (मो. 9993520904) तथा चालक श्री लक्ष्मण डनसेना (मो. 7999417576) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं बस क्रमांक सीजी-13-बीई-0318 में वाहन प्रभारी श्रीमती शोभी पटेल (मो. 6264102510) और चालक श्री रितेश (मो. 8109851408) तैनात रहेंगे।

इसी प्रकार ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड रायगढ़ के लिए बस क्रमांक सीजी-12-एक्स-0437 में वाहन प्रभारी श्री तिहारूराम सारथी (मो. 7693048252) एवं चालक श्री मुकेश (मो. 6263265910) की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी बस सीजी-12-एक्स-0438 में वाहन प्रभारी श्री गजेन्द्र राठौर (मो. 7987616425) तथा चालक श्री नवीन (मो. 8720800999) जिम्मेदारी संभालेंगे। केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से संचालित बस क्रमांक सीजी-12-बीएल-4938 में वाहन प्रभारी श्री रामभजन सारथी (मो. 9669730307) एवं चालक श्री जितेन्द्र (मो. 8234050680) नियुक्त किए गए हैं। वहीं बस क्रमांक सीजी-10-आर-1899 में वाहन प्रभारी श्री सुधीर कुमार पण्डा (मो. 8085028600) तथा चालक श्री रमेश (मो. 9981935293) तैनात रहेंगे।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से निर्धारित समय पर संबंधित बस स्टैंड अथवा रेलवे स्टेशन पहुंचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है, ताकि परीक्षा के दौरानन उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments