रायगढ़ | सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को ग्राम जामडभरी के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया।
दिनांक 23 जुलाई 2026 को हुए इस कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण स्कूल बैग भेंट किए। साथ ही उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा को गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कंपनी की ओर से श्री राजेश शर्मा, श्री सुजीत गिरी एवं श्री विक्रम रॉय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने, मेहनत से पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। विद्यालय परिवार ने भी कंपनी के इस सहयोगात्मक प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
रूपाणाधाम स्टील प्रबंधन ने कहा कि कंपनी समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों में लगातार योगदान देती रही है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

