HomeRaigarh Newsरूपाणाधाम स्टील में उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस...डायरेक्टर सनी अग्रवाल के...

रूपाणाधाम स्टील में उत्साह से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस…डायरेक्टर सनी अग्रवाल के मार्गदर्शन में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

 

 

रायगढ़, 21 जून 2026।  ग्राम सरायपाली, गेरवानी स्थित श्री रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी परिसर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया।

 

कार्यक्रम में डायरेक्टर श्री सनी अग्रवाल के मार्गदर्शन में श्री राजेश शर्मा, श्री सुजीत गिरी, श्री दिनेश शर्मा सहित कंपनी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योगाभ्यास का प्रशिक्षण पावर जिम, रायगढ़ के योग प्रशिक्षक श्री कुमार जी द्वारा दिया गया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है। कंपनी प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस आयोजन के माध्यम से कंपनी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments