HomeRaigarh Newsभारी बारिश की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक...बिना अनुमति...

भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक…बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी-कर्मचारी, मोबाइल चालू रखने के निर्देश

 

 

रायगढ़, 27 अक्टूबर 2026/ चक्रवात के प्रभाव से जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले आदेश तक कोई भी अधिकारी-कर्मचारी बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जा सकेगा और न ही मुख्यालय छोड़ सकेगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल फोन चालू रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल ड्यूटी पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सभी विभागीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments