HomeRaigarh Newsशहर के ढिमरापुर चौक में हनुमान चालीसा, शहर के आबो हवा से...

शहर के ढिमरापुर चौक में हनुमान चालीसा, शहर के आबो हवा से हो रही 7 बीमारियों से निजात दिलाने भगवान से प्रार्थना

 

रायगढ़। जब इंसानी आस कम हो जाती है तो निश्चित ही भगवान के दरवाजे की लोग परेशानियों में खट – खटाते हैं कि उनकी बातें को सुनें और किसी भी ढंग से प्रार्थना पूरी हो के रास्ते “”जो सुमिरो हनुमत बलबीरा”” पर होकर परेशानियां दूर हो।

रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि विगत 3 सप्ताह से निरंतर हर मंगलवार को चल रहे श्री हनुमान चालीसा कार्यक्रम में इस सप्ताह शहर के ढिमरापुर, सेठ किरोड़ीमल चौक में आहूत हुआ जिसमें स्थानीय जनों में पं.गोपी महाराज,मुन्ना डनसेना,गोमती सांडे,रेणुका कुमारी,ललिता बेहरा,सरिता बेहरा,योगेश बघेल,यशवंत बघेल,रोहन सिदार,गौरव चौहान,सुमेश पंडित,पायल गुप्ता,प्रिंस गुप्ता,लता खूंटे,पूजा रात्रे, अमृता रात्रे, सत्यप्रकाश सिन्हा,रोशनी चौहान, पुष्पांजलि यादव आदि के साथ संस्था के भी सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने 7 सूत्रीय रायगढ़ की भीषण समस्या का हल और परेशानियों को दूर करने के लिए श्री हनुमान चालीसा का पाठ और प्रार्थना किए।

रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि अगले सप्ताह श्री हनुमान मंदिर,जुट मिल पुलिस चौकी के पीछे यह कार्यक्रम आहुत होगा और रायगढ़ वासियों की उपस्थिति अपेक्षित है।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments