HomeRaigarh Newsभारतीय संस्कृति और परंपरा से सजा ‘उत्थान’ का भव्य मंच...जिंदल आदर्श ग्राम्य...

भारतीय संस्कृति और परंपरा से सजा ‘उत्थान’ का भव्य मंच…जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती में वार्षिक उत्सव का शानदार आयोजन

 

 

रायगढ़। जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘उत्थान’ भारतीय संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का अनुपम संगम बनकर सामने आया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, देशभक्ति, लोक परंपराओं और उत्साह के वातावरण से सराबोर रहा। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों ने खूब सराहा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय समिति के माननीय अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

 

इसके पश्चात विद्यालय के प्राचार्य श्री संजय शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक उपलब्धियों, उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, स्काउट-गाइड, एनसीसी तथा अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यालय की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

विद्यालय के माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर श्री प्रणय कुमार अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “सफलता का वास्तविक आधार निरंतर परिश्रम, अनुशासन और श्रेष्ठ चरित्र है। विद्यार्थियों का सतत प्रयास ही उनके विकास एवं उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है।”

 

इसके उपरांत विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में विद्यार्थियों को हरित सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यही गुण विद्यार्थियों को एक श्रेष्ठ नागरिक और सफल इंसान बनने की दिशा प्रदान करते हैं।

 

मुख्य अतिथि श्रीमती पूनम सोलंकी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में कभी हार न मानने की प्रेरणा देते हुए कहा कि “असफलता सफलता की सीढ़ी है।” उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने वाला व्यक्ति हर कठिनाई को पार कर सकता है।

 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में देशभक्ति, भारतीय सभ्यता, लोक संस्कृति, सामाजिक जागरूकता तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित नृत्य, नाटक एवं समूह प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भारतीय संस्कृति की सुगंध से महका दिया। प्रत्येक प्रस्तुति ने दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।

 

इस अवसर पर गत शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भव्य पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में लगभग 1500 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्य स्वरूप प्रदान किया।

 

कार्यक्रम में आदर्श भारती शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष श्री भरोसराम पटेल, सचिव श्री अनुज सिदार एवं संयुक्त सचिव श्री दिनेश उरांव सहित समिति के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती ममता सिंह ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच, सामूहिक प्रयास और पारिवारिक वातावरण ही जिंदल आदर्श ग्राम्य भारती की सबसे बड़ी शक्ति है। सभी के सहयोग से विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, संस्कार और उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

 

भारतीय संस्कृति, संस्कार, अनुशासन और प्रतिभा का अद्भुत संगम बना ‘उत्थान’ न केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम को सुदृढ़ करने वाला एक प्रेरणादायी उत्सव भी सिद्ध हुआ।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments