रायगढ़। हरे कृष्ण संकीर्तन परिवार, रायगढ़ द्वारा भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं श्री राधा अष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बाल महोत्सव, कीर्तन-भजन, महाअभिषेक, श्रृंगार दर्शन, छप्पन भोग, महाआरती, पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला, कच्ची खोली, बी.एस.एन.एल. ऑफिस के पास, रायगढ़ में किया जाएगा।
जन्माष्टमी के अवसर पर शाम 5:30 से 7:00 बजे तक बाल महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें फैंसी ड्रेस तथा आध्यात्मिक गीत पर आधारित नृत्य सहित बच्चों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके पश्चात 7:00 से 7:45 बजे तक श्री तुलसी आरती, श्री गौर आरती, श्री नरसिंह प्रार्थना, 7:45 से 9:00 बजे तक कीर्तन, 9:15 से 10:15 बजे तक श्री राधा-कृष्ण जी का महाअभिषेक तथा 10:15 से 11:30 बजे तक श्रृंगार एवं छप्पन भोग अर्पण, महाआरती एवं श्री राधा-कृष्ण जी पर पुष्प वर्षा की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए शाम 7:45 बजे से प्रसाद वितरण प्रारंभ किया जाएगा।
इसी क्रम में श्री राधा अष्टमी महोत्सव का आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को इसी स्थान पर किया जाएगा। कार्यक्रम में शाम 4:30 से 6:00 बजे तक बाल महोत्सव, 6:00 से 7:00 बजे तक कीर्तन एवं भजन, 7:00 से 8:00 बजे तक महाअभिषेक तथा 8:00 से 9:00 बजे तक श्रृंगार दर्शन, महाआरती, छप्पन भोग अर्पण एवं श्री राधा-कृष्ण जी पर पुष्प वर्षा होगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद (भोजन प्रसाद) की व्यवस्था रहेगी।
आयोजक हरे कृष्ण संकीर्तन परिवार, रायगढ़ ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं परिवार सहित भक्तजनों से अपील की है कि वे इन दोनों पावन धार्मिक महोत्सवों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री कृष्ण एवं श्री राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम से संबंधित एवं सहायता हेतु 9340435193 में संपर्क करें।

