HomeRaigarh Newsग्राम टेमटेमा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 116 मरीजों का हुआ उपचार

ग्राम टेमटेमा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 116 मरीजों का हुआ उपचार

 

 

खरसिया। स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड के प्रबंधक श्री विकास अग्रवाल के मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम टेमटेमा में निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में डॉ. पी. प्रधान एवं डॉ. टी.के. पटेल ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया।

कंपनी के OHC से श्री अजय पटेल एवं उनकी टीम ने शिविर के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

शिविर में कुल 116 मरीजों की निःशुल्क जांच एवं उपचार किया गया।

मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस जनहितकारी पहल से ग्रामवासियों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला।

ग्रामीणों ने स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड की इस पहल की सराहना करते हुए कंपनी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कंपनी प्रबंधन ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के लिए इस तरह की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments