HomeRaigarh Newsस्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड पहुंचे ई.एस.आई.सी. के शाखा प्रबंधक ने कर्मचारियों...

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड पहुंचे ई.एस.आई.सी. के शाखा प्रबंधक ने कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं एवं लाभों के संबंध में दी जानकारी

 

 

रायगढ़। ई.एस.आई.सी. के शाखा प्रबंधक श्री योगेश कुमार का स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड पर आगमन कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं एवं लाभों के संबंध में दी जानकारी दी गई।

दिनांक 27.11.2026 को ई.एस.आई.सी के शाखा प्रबंधक, परसदा, रायगढ़, श्री योगेश कुमार का प्लांट परिसर में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी के योजना के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभों एवं सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी. के माध्यम से मिलने वाली चिकित्सा सुविधा, बीमारी के दौरान आर्थिक सहायता, मातृत्व लाभ, दुर्घटना एवं दिव्यांगता लाभ तथा अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में अवगत कराया।

इस जानकारीपूर्ण कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों को ई.एस.आई.सी. योजना के लाभों को समझने तथा उनका सही तरीके से उपयोग करने में सहायता मिली।

इस महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए प्रबंधन स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड श्री योगेश कुमार जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

Vivek Shrivastava
Vivek Shrivastavahttps://aagaznews.in
विवेक श्रीवास्तव संपादक आगाज़ न्यूज मोबाइल 9425572311, 8770922670 ईमेल cgraigarh5@gmail.com पता - गायत्री मंदिर के पास बोईरदादर रायगढ़
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments